RAIPUR NEWS. पहलगाम आतंकी हमले में रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया की भी मौत हो गई है। आतंकियों ने पत्नी, बेटे और बेटी के आंखों के सामने गोली मारी। उनका शव दिल्ली से फ्लाइट में लाया गया। बुधवार की रात उनका शव रायपुर पहुंचे। इस दौरान मंत्री ओपी चौधरी एयरपोर्ट पहुंचे थे। मंत्री ने एयरपोर्ट में ही श्रद्धांजलि दी। कलेक्टर और एसएसपी भी पुष्प अर्पित किया। शव को कंधा देने उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा समेत अन्य लोग घर पहुंचे। देर रात तक परिजन को सांत्वना देने लोग पहुंच रहे हैं।
शव को वीआईपी रोड से एक्सप्रेस-वे होकर फाफाडीह, तेलघानी नाका से अग्रसेन चौक होकर समता कॉलोनी लाया गया। रात 9.25 बजे जैसे ही शव घर पहुंचा, परिजनों के साथ मोहल्ले वाले भी रोने लगे। वहां मौजूद लोग अपनी आंसू नहीं रोक पाए। दिनेश के बड़े भाई ने बहू और बच्चों को गले लगा दिया।
ये भी पढ़ें: CM साय ने रद्द किए मुंबई के कार्यक्रम, कहा— लिया जाएगा हमले का बदला, BJP के संगठनात्मक कार्यक्रम भी स्थगित
कारोबारी दिनेश का शव यात्रा गुरुवार सुबह 9 बजे निकाला जाएगा। समता कॉलोनी से अग्रसेन चौक, आमापारा, लाखेनगर, पुरानी बस्ती, बूढ़ातालाब होकर मारवाड़ी श्मशान घाट आएगी। इसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक समेत अन्य लोग शामिल होंगे। इस दौरान मंत्रियों के साथ हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।
ये भी पढ़ें: आतंकी हमले में शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी ने पति को दी इमोशनल विदाई, वीडियो देख रो पड़ेंगे आप
वहीं जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि की घोषणा की है। साथ ही गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख और मामूली घायलों को 1 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं रायपुर-भिलाई के करीब 82 लोग श्रीनगर में फंसे हैं। एक होटल में रोका गया है।
ये भी पढ़ें: छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक बर्खास्त, छात्रा के गर्भवती होने पर खुला राज
दूसरी ओर, CM विष्णु देव साय ने अपने मुंबई के निर्धारित कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। CM साय गुरुवार को सुबह 8:.40 बजे रायपुर लौटेंगे। जबकि इससे पहले गुरुवार को रात 10 बजे लौटने का समय निर्धारित था। सीएम साय मुंबई में इंडिया स्टील कार्यक्रम में भी शामिल नहीं होंगे। इसी तरह छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश इकाई के सभी संगठनात्मक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: अब WhatsApp में वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्शन का नया ऑप्शन, इन यूजर्स को ही मिलेगा लाभ
गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित भाजपा पदाधिकारी राजधानी के स्व.दिनेश मीरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। इससे पहलगाम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिनेश की पत्नी, बेटा और बेटी से मुलाकात की। पत्नी और बेटे से घटना को लेकर बात की। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। सरकार सख्त कदम उठाएगी।
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ छत्तीसगढ़ में FIR, जानिए पूरा मामला