AAJ KA RASHIFAL. 14 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा और शुक्रवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। 14 मार्च को पूरा दिन, पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। 14 मार्च को स्नान दान की पूर्णिमा है। इसके अलावा शुक्रवार को होली का पर्व मनाया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के दो IAS डॉ. रवि मित्तल और पुष्पेंद्र मीणा को एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवॉर्ड
मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
इस राशि के जातकों के लिए होली का दिन मिलाजुला रहेगा। यदि आपको रंगों से एलर्जी है, तो होली खेलना सही नहीं होगा। गीली होली की जगह सूखे रंगों का इस्तेमाल करना लाभदायक रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। नशे से बचें और खान-पान में सावधानी रखें। डायबिटीज वालों को मिठाई खाने में संयम बरतना होगा। चंद्र ग्रहण का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए खुद का ध्यान रखें।
होली टिप्स: हनुमानजी पर लाल गुलाल अर्पित करें और लाल रंग से होली खेलें।
वृषभ राशि (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
होली का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ पूरा दिन आनंद में बीतेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, धन प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी। चंद्र ग्रहण का असर इस राशि पर नहीं दिख रहा, इसलिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता आएगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
होली टिप्स: गीली होली खेलें, अधिक आनंद मिलेगा। शांतिपूर्ण और प्रेमपूर्वक त्योहार मनाएं।
बस्तर ओलिंपिक के विजेता खिलाड़ियों को आवासीय खेल अकादमी में मिलेगी सीधे Entry
मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
होली आपके लिए शुभता लेकर आई है। ग्रहण का प्रभाव कुछ बदलाव ला सकता है। पारिवारिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। करियर में उन्नति होगी, व्यापार में वृद्धि के योग हैं। यदि नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो शुभ समाचार मिल सकता है। निजी जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है।
होली टिप्स: हरे रंग का गुलाल लगाएं और इसी रंग से होली खेलें।
बीजापुर में 17 नक्सलियों ने किया सरेंडर, मोस्ट वांटेड कमांडर दिनेश मोडियम भी शामिल
कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
चंद्र ग्रहण के कारण आप भावनात्मक रूप से थोड़ा असहज महसूस कर सकते हैं। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा, जिससे व्यस्तता बनी रहेगी। काम का दबाव महसूस कर सकते हैं, लेकिन ऑफिस में सहकर्मियों से अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है। किसी जरूरतमंद को सफेद मिठाई दान करें, जीवन में शुभता आएगी।
होली टिप्स: हल्के और शांतिप्रिय रंगों से होली खेलें।
होली मनाने गांव जा रहे परिवार की कार नहर में पलटी, तीन मासूम बच्चों की मौत
सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। चंद्र ग्रहण का असर महसूस कर सकते हैं। किसी के बहकावे में न आएं, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
होली टिप्स: नारंगी, पीले और लाल रंगों का उपयोग करें, ये रंग आपके लिए शुभ रहेंगे।
पंचायत सचिवों का बड़ा ऐलान, 17 मार्च को विधानसभा और 1 अप्रैल को मंत्रालय का करेंगे घेराव
कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज चंद्र ग्रहण आपकी राशि में होने से सावधानी आवश्यक है। वाणी में मधुरता बनाए रखें, यह आपके लिए लाभदायक होगा। परिवार के साथ अधिक समय बिताएं। कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता है, सतर्क रहें। खर्च बढ़ सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। मन की शांति के लिए गणेशजी की पूजा करें।
होली टिप्स: हरे रंग से होली खेलें और अपने इष्ट देव को गुलाल अर्पित करें।
अस्पताल संचालक की भी चली गई जान, FIR दर्ज होने से था परेशान
तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
होली पर पड़ने वाला चंद्र ग्रहण आपके लिए शुभ रहेगा। मित्रों और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। धन में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति संभव है। व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे। विदेश यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
होली टिप्स: गहरे रंगों का चयन करें, यह आपके लिए शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। यदि कहीं पैसा रुका हुआ है, तो मिलने की संभावना है। संपत्ति से लाभ हो सकता है। करियर में नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। कार्यस्थल पर उतार-चढ़ाव रह सकता है। अविवाहित जातक सोच-समझकर निर्णय लें।
होली टिप्स: हल्के गुलाबी रंगों से होली खेलना शुभ रहेगा।
धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे)
आज का दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। परिवार में आनंदमय माहौल रहेगा। निवेश के लिए अच्छा समय है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाग्य आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
होली टिप्स: लाल, पीले या केसरिया रंगों का उपयोग करें, ये आपके लिए शुभ रहेंगे।
मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खान-पान में सतर्कता रखें। यदि रंगों से एलर्जी है, तो होली खेलते समय सावधानी बरतें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। नौकरीपेशा जातकों पर काम का दबाव रहेगा। प्रेम संबंधों में असमंजस की स्थिति बन सकती है।
होली टिप्स: गहरे भूरे रंगों का उपयोग करें, यह आपके लिए शुभ रहेगा।
कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण रहेगा। होली के बावजूद मन में किसी बात को लेकर उदासी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बातचीत में संयम रखें। खर्च अधिक हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। उधार लेने से बचें। माता लक्ष्मी को खीर अर्पित करें, इससे मानसिक शांति मिलेगी।
होली टिप्स: चमकीले और स्लेटी रंगों का उपयोग करें, यह आपके लिए शुभ रहेगा।
मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यस्थल की चिंताएं मन को व्यस्त रख सकती हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, लेकिन ध्यान ऑफिस में बना रह सकता है। इस कारण घर में हल्की नोकझोंक हो सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो अवसर हाथ से निकल सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं, इससे शुभ फल मिलेगा।
होली टिप्स: पीले और गुलाबी रंगों से होली खेलें, यह आपके लिए शुभ रहेगा।