UTTAR PRADESH WEATHER NEWS. प्रदेश में मौसम अब करवट बदलने लगा है, गुरुवार को जहां मौसम में थोड़ी नमी बनी रही। इससे दिन भर पछुआ हवाओं के चलते धूप का असर कम रहा। वहीं शुक्रवार 7 फरवरी को भी मौसम में बदलाव बना रहेगा। 10 फरवरी के बाद मौसम में बड़े बदलाव की संभावना है।
ये भी पढ़ें: हसदेव नदी में डूबे तीन दोस्तों में से दो के शव बरामद, एक की तलाश जारी
प्रदेश में गुरुवार को मौसम बदला-बदला सा रहा। कहीं तेज धूप तो कहीं ठंडी हवाओं से मौसम में सर्दी का माहौल दिन भर बना रहा। गुरुवार को दिन भर चली उत्तरी पछुआ हवाओं के असर से धूप की तपिश कम महसूस हुई। प्रदेश के कई शहरों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट से सुबह—शाम हवा के चलते ठंडक और सिहरन महसूस की गई।
बताया जा रहा है कि 7 फरवरी शुक्रवार को प्रदेश में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पछुआ हवाएं चलने के आसार हैं और तापमान में थोड़ी और गिरावट के बाद मौसम एक बार फिर से करवट लेगा।
मौसम विभाग की मानें तो शनिवार से पछुआ हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ेगी और धीरे-धीरे फिर से पारा चढ़ना शुरू होगा। आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है।
ये भी पढ़ें: VIDEO: कार में शराब और रशियन के साथ रंगरलिया, स्कूटी सवार तीन युवको को मारी टक्कर
कैसा रहेगा आज का मौसम
7 फरवरी शुक्रवार को मौसम साफ रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं रात के समय मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं रहा है। सुबह के समय धूप निकलने के बाद मौसम में गरमाहट आ रही है। बताया गया कि प्रदेश में 12 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रह सकता है। वहीं IMD की मानें तो मुजफ्फरनगर, रामपुर, बरेली, बिजनौर, पीलीभीत, सहारनपुर और मुरादाबाद में बारिश का अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन ये पूर्वानुमान एकदम सटीक साबित नहीं हुआ। 8 फरवरी शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जा सकती है। यूपी में अधिकतर इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।
आने वाले दिनों में क्या बदलेगा मौसम
बताया जा रहा है कि 8 फरवरी को भी मौसम साफ बना रह सकता है। इसके साथ ही पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार बताए जा रहे हैं। 9 से 12 फरवरी के बीच प्रदेश के पश्चिमी अैर पूर्वी दोनों हिस्सों में मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते 7 फरवरी से 13 फरवरी तक प्रदेश के सभी कृषि जलवायु अंचलों में मौसम मुख्यता शुष्क रहने का अनुमान है। इसके अलावा 8 फरवरी से तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की वृद्धि देेखी जा सकती है।
10 फरवरी के बाद एक बार फिर लौट सकती है सर्दी
मौसम विभाग की मानें तो 10 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम प्रदेश को प्रभावित करेगा। इससे प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश होने की संभावना भी बताई जा रही है। देर रात और सुबह के समय कोहरा होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि होली से पहले मौसम करवट लेगा और हल्की सर्दी लौटने के आसार हैं।
Mile stone Academy Bhilai