WASHINTON NEWS. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिकी दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच आज यानी 14 फरवरी की सुबह द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस चर्चा में दोनों देशों के बीच ट्रेड से लेकर टेक्नोलॉजी तक कई सारे मुद्दों पर बातचीत हुई। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के मुताबिक दोनों नेताओं ने डिफेंस, सिक्योरिटी, एनर्जी, ट्रेड, टेक्नोलॉजी से जुड़े कई मामलों पर चर्चा की। इस बातचीत में हर सेक्टर में भारत और अमेरिका की साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
इस चर्चा में इंडो पैसेफिक में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का निर्णय लिया गया। इसके अनुसार चीन का सामना करने के लिए Quad को प्राथमिकता मिलेगी. Quad भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का समूह है। क्रिटिकल खनिज, एडवांस्ट मटेरियल और फार्मास्यूटिकल की मजबूत सप्लाई चैन बनाई जाएगी. संयुक्त निर्माण, संयुक्त विकास और टेक्नोलॉजी के ट्रांसफर पर और ज्यादा जोर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: कोण्डागांव में फूड प्वाइजनिंग से हॉस्टल में बच्ची की मौत, कोण्डागांव में 19 का इलाज जारी…देखें लिस्ट
इस साथ ही लॉस एंजिलिस और बोस्टन में भारत के वाणिज्य दूतावास खुलेंगे। अमेरिकी यूनिवर्सिटियों को भारत में ऑफशोर कैंपस खोलने का निमंत्रण दिया गया है। भारत और अमेरिका के बीच तेल और गैस व्यापार मजबूत होगा यानी भारत अब अमेरिका से ज्यादा तेल और गैस खरीदेगा। अमेरिका भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों की दिशा में सहयोग बढ़ाएगा।
ये भी पढ़ें: राजनांदगांव पुलिस ने पकड़ा इंटरनेशनल ठग, ठगी की रकम से क्रिप्टोकरेंसी खरीदकर काम्बोडिया भेजता था
दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करने का फैसला लिया गया। इस क्रम में जल्द ही 26/11 अटैक के मास्टरमाइंड में से एक तहव्वूर राणो को जल्द ही अमेरिका से भारत भेजा जाएगा। रक्षा सौदों में अमेरिका से भारत के फाइटल जेट खरीदने की डील प्रमुख रही।
ये भी पढ़ें: CM साय का मंत्रिमंडल के साथ त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
भारत अब अमेरिका से F-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान खरीदेगा। अमेरिका IMEC यानी ‘भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे’ के निर्माण में मदद करेगा. यह भारत से इजराइल, इटली और आगे अमेरिका तक जाएगा।