PRAYAGRAJ NEWS. महाकुंभ मेला में पवित्र स्नान को पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। लोगों का का मानना है कि गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में स्नान करने से उनका जीवन पाप मुक्त हो जाता है। लेकिन दिल्ली में नौकरी करने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी को महाकुंभ में लाकर उसे जिंदगी से ही मुक्त कर दिया। शख्स दिल्ली नगर निगम में बतौर सफाईकर्मी काम करता था। उसने बड़े ही शातिर तरीके से इसके लिए प्लान बनाया था। पत्नी की हत्या के बाद उसने जो कहानी बताई उस पर सभी को यकीन भी हो चला था। लेकिन कहते है न कातिल कितना भी शातिर क्यों न हो एक न एक दिन उसका किया सामने आ ही जाता है।
ये भी पढ़ें: महाकुंभ यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी…छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें रद्द, 11 ट्रेनों का बदला गया रूट
देश की राजधानी दिल्ली में नगर निगम में बतौर सफाईकर्मी नौकरी करने वाले एक शख्स अशोक ने अपनी पत्नी ही हत्या कर दी। वो भी इसलिए क्योंकि उसे अशोक के अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी। अशोक ने अपनी पत्नी की हत्या के लिए फुलप्रूफ प्लान बनाया। और हत्या के लिए जगह चुनी प्रयागराज का महाकुम्भ मेला। 17 फरवरी को शख्स अपनी पत्नी मीनाक्षी के साथ दिल्ली से प्रयागराज के लिए निकला। 18 फरवरी संगम नगरी पहुंचकर दोनों ने गंगा में स्नान किया। यहाँ से अशोक ने मीनाक्षी के साथ एक वीडियो भी शेयर किया।
रात होते होते अशोक और मीनाक्षी काफी थक गए। रात गुजारने के लिए अशोक ऐसे कमरे की तलाश करने लगा जहां उससे आईडी न मांगी जाए। 18 फरवरी की देर रात एक लॉज में आशिक को 500 रुपए में किराए पर कमरा मिलगया। लॉज मालिक को अशोक ने बताया कि वह दोनों पति-पत्नी हैं। इसके बाद लॉज मालिक ने उसे बगैर आईडी के रूम दे दिया।
ये भी पढ़ें: पॉवर लिफ्टिंग में नमी राय ने जीता गोल्ड, 180 Kg लिफ्ट कर बना डाला नया रिकॉर्ड
रात में जब, मीनाक्षी बाथरूम में गई तभी अशोक ने उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी वही मौत हो गई। मीनाक्षी को जान से मरने के बाद अशोक लॉज से भाग गया। घर जाकर उसने सभी से कहा कि मीनाक्षी महाकुंभ में कहीं बिछड़ गई। जिसके बाद मीनाक्षी का बेटा माँ की तलाश में प्रयागराज के लिए निकल गया। वहीँ प्रयागराज में लॉज मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि एक शख्स अपनी पत्नी की हत्या करके भाग गया है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही महिला की पहचान के लिए उसका फोटो प्रयागराज के सभी थानों में भेज दिया।
ये भी पढ़ें: स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों को साय सरकार ने दी खुशखबरी, साप्ताहिक अवकाश के साथ ही कई सुविधाओं की सौगात
प्रयागराज पुलिस महिला की पहचान करने और उसके कातिल का पता लगाने का प्रयास कर रही थी। वहीँ मीनाक्षी की तलाश में दिल्ली से आया उसका बेटा झूंसी थाने पहुंच गया। जहाँ उसने मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जब पुलिस ने लापता महिला का फोटो देखा तो पुलिस ने बताया कि हमें लॉज से ऐसी ही एक महिला का शव मिला है। शव को देखकर बेटे ने पुलिस को बताया कि पापा तो कह रहे थे कि उसकी माँ महाकुम्भ की भीड़ में कही बिछड़ गई थीं। इसके बाद पुलिस ने अशोक को प्रयागराज बुलवा लिया।
ये भी पढ़ें: Champions Trophy: भारत-बांग्लादेश के बीच आज होगा मुकाबला, बाकी टीमों के लिए सिरदर्द बना टीम इंडिया का यह रिकॉर्ड
पुलिस ने जब थाने में अशोक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की सारी कहानी बता दी। अशोक ने बताया कि एक महिला से उसका अफेयर है और पत्नी मीनाक्षी इस बात को लेकर रोज उससे लड़ती थी। इसलिए उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।