RAIPUR NEWS. भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद छत्तीसगढ़ पहुंचे। इस दौरान वे सबसे पहले बलौदाबाजार आगजनी हिंसा मामले में रायपुर केंद्रीय जेल में बंद आरोपियों से मुलाकात की। चंद्रशेखर आजाद ने इस मुद्दे पर 20 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की घोषणा की। इससे पहले भी आजाद रायपुर आ चुके हैं और कई मुद्दों राज्य सरकार पर निशाना साध चुके हैं।

रायपुर जेल में बंद आरोपियों से मुलाकात के बाद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पुलिस ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए सतनामी समाज के लोगों को जेल में भेज दिया है। अगर उन्होंने कुछ नहीं किया है तो उनके साथ न्याय होगा। सरकार के मन में सतनामियों के खिलाफ जो दुर्भावना है, यह सब उसका परिणाम है।
ये भी पढ़ें: India से बांग्लादेश को पंगा लेना महंगा पड़ा, राष्ट्रपति ट्रंप के इस फैसले से यूनुस सरकार की निकली हेकड़ी

इस दौरान चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अगर सरकार और पुलिस कुछ नहीं करती तो कोर्ट के पास जाया जाता है, लेकिन कोर्ट भी इस पर कुछ नहीं कर रही है। महिलाओं को जेल नहीं भेज पाए, तो उन्हें पीट कर अपमानित किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच आयोग की रिपोर्ट जब सामने आएगी, तो सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: कुत्ते के रूप में आया शैतान चली गईं तीन जान, सगाई के बाद खतरनाक हादसा

मुलाकात को चुनावी रणनीति बताए जाने पर आपत्ति जताते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि चुनावी रणनीति चिंता वह करें जो 3-3 फेस में चुनाव करवा रहे हैं। हमारे लिए सतनामी समाज का गौरव, उनका रक्षा महत्वपूर्ण है, ना की चुनाव. मैं देवेंद्र यादव से नहीं मिला हूं। मैं सतनामी समाज के लोगों से मिलकर आया हूं।
ये भी पढ़ें: अब Instagram जैसा फीचर्स WhatsApp में मिलेगा, फोटो बेस्ड म्यूजिक क्लिप लगा सकेंगे स्टेट्स में, ये सुविधा भी मिलेगी

ये भी पढ़ें: VIDEO: सड़क में चक्काजाम और पुलिस से झूमाझटकी, आंदोलनरत सहायक शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज





































