BILASPUR NEWS. धान खरीदी का कार्य जिले भर में धान मंडियों में की जा रही है। लगातार अपने धान को लेकर किसान मंडी पहुंच रहे हैं। ऐसे में मौसम बदल रहा है और बारिश के आसार दिख रहे हैं। इस पर कलेक्टर ने सख्त निर्देश देते हुए धान को सुरक्षित रखने के लिए प्रबंधकों को कहा हैं। वहीं इस मामले में समीक्षा करते हुए उन्होंने धान को भीगने से बचाने के लिए कहा है यदि धान भीगा तो इसका जिम्मेदार प्रबंधक को माना जाएगा। वहीं बिचौलियों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए है।
बता दें, कलेक्टर अवनीश शरण ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम अधिकारियों की बैठक ली। इसमें धान खरीदी की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने धान खरीदी के मामले को गंभीरता से लेने को कहा। साथ ही मल्हार के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी जगजीवन कुर्रे को तत्काल हटाने के निर्देश भी दिए। जगजीवन कुर्रे के खिलाफ धान खरीदी में गड़बड़ी करने के कई मामले है।
वहीं कलेक्टर ने दलाल और बिचौलियों के खिलाफ भी कार्रवाई और तेज करने को कहा है। साथ ही साथ इस पर लक्ष्य भी दिए है। संदेहास्पद लोगों की सूची के मुताबिक उन पर कार्रवाई करने कहा है। इसके अलावा खरीदी की गई धान को जल्द से जल्द उठाव तेज करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने धान बारिश में न भीगे इसके लि व्यवस्था करने कहा है। यदि सही व्यवस्था नहीं हुई और धान भीगा तो इसके लिए प्रबंधन को जिम्मेदार बताया है।
78557 किसानों ने बेचा है धान
बैठक में अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक जिले में कुल 78557 किसानों 3.68 लाख मैट्रिक टन धान बेच दिया है। शासन की ओर से 771 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है। संभाग में 5144 किसानों को 4.76 करोड़ का भुगतान समिति से माइक्रो एटीएम से प्राप्त किया है। उन्हें राशि निकालने बैंक आने की जरूरत नहीं हुई।