BEMETARA. बेमेतरा के बोरसी गांव में हुए बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट को लेकर नया अपडेट आया है। यहां पर प्रशासन लोगों की संख्या को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहा है। जिले के कलेक्टर ने कहा है कि लगातार जांच जारी है।
ब्लास्ट बारूद फैक्ट्री के बाहर ग्रामीणों प्रदर्शन कर रहे हैं। कलेक्टर 1 की मौत और 4 लोगों के लापता होने की जानकारी दे रहे हैं। जबकि बोरसी, पिरदा और आसपास गांव के 9 लोगों के लापता होने की बात ग्रामीण कह रहे हैं।
फिलहाल लगातार रेस्क्यू जारी है, अगले 24 घंटे में रेस्क्यू पूरा होने की उम्मीद है। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कहा है कि जांच के बाद ही कोई सूची जारी कर पाएंगे, रेस्क्यू लगातार जारी है।
इधर, स्पेशल ब्लास्ट बारूद फैक्ट्री के बाहर ग्रामीणों प्रदर्शन कर रहे हैं। लापता लोगों के परिजनों को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने फैक्ट्री के गेट पर धरना दिया है। किसी को भी अंदर या बाहर जाने से मना किया गया है।
मृतकों की जानकारी लेने के लिए परिजन और ग्रामीण पहुंचे हुए हैं। लापता लोगों की जानकारी जिला प्रशासन नहीं दे पा रहा है। फैक्ट्री के बाहर अभी भी तनाव का माहौल है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में स्थित बोरसी की एक बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट में मजदूरों की मौत हो गई है। इस ब्लास्ट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए रायपुर मेकाहारा भेजा गया है। इस धमाके के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फ़िलहाल ब्लास्ट होने का कारण अज्ञात है। घटना का वीडियो भी सामने आया था। ब्लास्ट इतना भीषण था कि दूर दूर तक दिखाई दे रहा था।