INDORE. चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 15:45 बजे से 17:25 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 28 मई का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……
मेष – मेष राशि के जातकों को आज ज्यादा व्यस्तता हो सकती है तथा काम का लोड बढ़ेगा। थोड़ी तनाव ग्रस्त स्थिति भी बन सकती है। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। कुछ गलतफहमी की वजह से संबंध खराब हो सकते है। ओम् चामुण्डायै नमः का जप करे।
शुभ रंग पीला एवं शुभांक 8
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपकी पुरानी समस्याओं का निदान कर सकता है। आत्मविश्वास बड़ेगा एवं शासकीय कर्मचारी के तबादले हो सकते हैं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग गेहुआ एवं शुभांक 9
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को आज का दिन शुभ बना हुआ है एवं भावनात्मक पक्ष बढ़ेगा तथा प्रॉपर्टी मामलों में लाभ प्राप्त होने के योग बनेंगे और किसी एकांत स्थान पर वास करेंगे। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमो नमः का जाप करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 1
कर्क – कर्क राशि के जातकों को आज का दिन आपके लिए शुभ है तथा मनोरंजन की कुछ वस्तुएं खरीद सकते हैं। आलस्य को त्यागेंगे एवं अपनी चुस्तीफूर्ति के साथ हर काम करने में आगे आएंगे। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभांक 6
सिंह – सिंह राशि के जातकों को कहीं से शुभ समाचार मिल सकते हैं एवं पुरानी चली आ रही समस्याओं का निदान मिलने से मानसिक शांति मिलेगी। आपकी उचित सोच आपको आगे बढ़ाएगी। ओम गुरवे नमः का जाप करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभांक 4
कन्या – कन्या राशि के जातकों को आ रही बाधाओं का निदान होगा तथा संतान संबंधी लाभ हो सकते हैं। धार्मिक आयोजन में जाना संभव है एवं किसी मूल्यवान वस्तु का क्रय करेंगे। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभांक 9
तुला – तुला राशि के जातकों को पारिवारिक कार्यक्रम में जाने का अवसर प्राप्त होगा एवं पुराने मित्रों से भेंट होगी। किसी राजनीतिक व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। ओम नमः शिवाय का जाप करें।
शुभ रंग स्किन एवं शुभांक 5
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातक थोड़े परेशान हो सकते हैं तथा व्यापार में कुछ दिक्कत होगा सामना करना पड़ सकता है। आज किसी व्यक्ति से विचारों का मतभेद हो सकता है खास तौर पर महिलाओं से दूरी बनाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 9
धनु – धनु राशि के जातक ग्रह गोचर की स्थिति अच्छी बनी हुई है इसलिए व्यापार व्यवसाय को बढ़ाने का प्रयास कीजिए एवं शेयर मार्केट में ध्यान देवें एवं इन्वेस्टमेंट कीजिए लाभ होंगे। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमो नमः का जप करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभांक 3
मकर – मकर राशि के जातक कोई भी कार्य योजनाबद्ध तरीके से करेंगे, जिसमें आपको लाभ होगा। आज दूर दराज व्यक्ति से फोन पर बात हो सकती है और खुशखबरी मिल सकती है। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग फिरोजी एवं शुभ अंक 4
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को मिले-जुले प्रभाव मिल सकते हैं तथा धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में आपका रूझान बढ़ेगा एवं मानसिक तनाव से मुक्ति प्राप्त होगी। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 6
मीन – मीन राशि के जातकों को आज आप रुके हुए काम तुरंत पूरा कर लेंगे तथा रिश्तेदारों के साथ अधिक समय बिताएंगे। पुरानी समस्याओं का निदान मिल सकता है। ॐ राहवे नमः का जाप करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभांक 2