INDORE. चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 12:38 बजे से 14:15 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 01 मई का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे सितारे……..

मेष – मेष राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं तथा माता-पिता के साथ भी अधिक समय व्यतीत होगा तथा परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। ॐ माधवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभांक 3
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को मांगलिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा तथा धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक तनाव कम होगा। किसी भी परिस्थिति में प्रलोभन में ना आए। ओम् चामुण्डायै नमः का जप करे।
शुभ रंग पीला एवं शुभांक 6

मिथुन – मिथुन राशि के जातकों का प्रॉपर्टी संबंधित बड़ा लाभ हो सकता है तथा घर परिवार में पैतृक संपत्ति मिलने के योग बनेंगे तथा भाई बहनों से तालमेल अच्छा रहेगा। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग काला एवं शुभांक 1
कर्क – कर्क राशि के जातक नए विज्ञापन के साथ व्यापार को बड़ाने का प्रयास करेंगे। संतान पक्ष से लाभ मिलेगा। पुराने कुछ गीला शिकवा दूर होंगे। ॐ कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करे।
शुभ रंग सफेद एवं शुभांक 1

सिंह – सिंह राशि के जातकों का अनजान लोगों से मिलना नुकसान देय रहेगा एवं प्लास्टिक संबंधी व्यापार बढ़ेगा। कुछ नए काम से जुडने के योग रहेंगे। ॐ श्री गणेशाय नमः का जप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 6
कन्या – कन्या राशि के जातकों को राजनीतिक मामलों में कुछ जिम्मेदारियां मिल सकती हैं तथा सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाएंगे और अचानक नए काम से जुड़ने का ऑप्शन मिलेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग स्किन एवं शुभ अंक 2

तुला – तुला राशि के जातक किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी तथा मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्राएं होंगी। आर्थिक मामलों में सहायता प्राप्त होने के योग हैं। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभांक 6
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को मानसिक तनाव होगा एवं नए ग्रुप से जुड़ने पर थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा परंतु शाम होते-होते सही मार्ग मिलेगा जो आपके लिए लाभकारी रहेगा। ॐ महादेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 2

धनु – धनु राशि के जातक इलेक्ट्रॉनिक संबंधी लाभ मिलने के योग है तथा आज किसी गाड़ी मोटर से संबंधित लाभ हो सकते हैं। अपने लिए सही व्यक्ति का चयन करें लाभ होंगे। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभांक 3
मकर – मकर राशि के जातकों को किसी के द्वारा आर्थिक लाभ हो सकता है तथा नए मित्रों से मुलाकात होगी एवं बड़े प्रोजेक्ट मिलने से मन प्रसन्न होगा। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग गेहुआ एवं शुभांक 4

कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को बड़े प्रोजेक्ट मिलने के योग चल रहे हैं तथा आत्मविश्वास बढ़ेगा एवं आत्म विश्लेषण करने का समय मिलेगा जो आपके लिए लाभकारी रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभांक 3
मीन – मीन राशि के जातकों का समय अनुकूल है एवं बड़े इन्वेस्टमेंट करने का समय रहेगा तथा अपने द्वारा लिए गए फैसले सही साबित होंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभांक 6




































