MUMBAI. बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने के लिए कई लोग मुंबई आते हैं और सफल भी होते हैं। झलक दिखला जा 11 की ट्रॉफी जीतने वाली मनीषा रानी की अब बॉलीवुड में एंट्री होने जा रही है। बिहार की रहने वाली मनीषा बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद से ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।
झलक दिखला जा 11 के फिनाले के दौरान मनीषा रानी को द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का काफी सपोर्ट मिला।
हाल ही में मनीषा ने विवेक अग्निहोत्री के साथ एक फोटो शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने खास कैप्शन भी लिखा। वहीं दोनों को साथ में देखकर फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि मनीषा जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं।
एक्ट्रेस मनीषा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें वह बैठी हुई है और उनके पीछे डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पोज दे रहे हैं. दोनों ही इस फोटो में स्माइल कर रहे हैं।
मनीषा के इस पोस्ट पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि मनीषा रानी की तरफ से बॉलीवुड में जाने को लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है।
सोशल मीडिया पर मनीषा ने लिखा- कितने अच्छे इंसान हैं। इतने अनुभवी इंसान के साथ सोफे पर बैठने में मुझे शर्मिंदगी महसूस हो रही थी, लेकिन विवेक सर बहुत प्यारे इंसान है। इस फोटो के लिए उन्होंने मुझे बैठाया और खुद खड़े हो गए। आपसे मिलकर बहुत खुश हूं सर।
वहीं इसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने भी X फोटो को शेयर कर मनीषा के लिए लिखा- ‘चमकते रहो और मुस्कुराते रहो, सबसे अच्छे रहो।
बता दें कि मनीषा जब बारहवीं क्लास में थीं, तो वह डांसिंग रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस में भाग लेना चाहतीं थीं। लेकिन, मनीषा के पापा ने उन्हें भेजने से मना कर दिया।
इसके बाद मनीषा ने टिक टॉक पर वीडियो बनाकर शेयर करना शुरू किया. उनके काम से उन्हें कई लाइव इवेंट्स और फंक्शन में परफॉर्म करने का मौका मिला।