MUMBAI. बॉलीवुड का एक और कलाकार जोड़ा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह Rakul Preet Singh और जैकी भगनानी Jackky Bhagnani की गोवा में शादी होगी।
इससे पहले अखंड पाठ के बाद अब ढोल नाइट के साथ बाकी फंक्शन्स की भी शुरुआत हो चुकी है। कुछ दिनों पहले एक ही एक वीडियो देखने को मिला था, जिसमें जैकी भगनानी का घर लाइट्स और फूलों से सजा हुआ दिखाई दिया।
अब बीती रात होने वाली दुल्हन रकुल प्रीत सिंह ढोल नाइट के लिए जैकी के घर जाती हुई नजर आईं।
एक रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की शादी के कुछ फंक्शन मुंबई में ही होंगे। इसके बाद शादी गोवा में होगी, जिसमें दोस्त और परिवार के कुछ खास लोग शामिल होंगे।
सोशल मीडिया एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें Rakul Preet Singh अपने होने वाले पति Jackky Bhagnani के घर ढोल नाइट के लिए जाती हुई नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला। वहीं, रकुल और उनके परिवार वालों के चेहरे पर शादी की एक्साइटमेंट साफ दिखाई दे रही थी।
22 फरवरी को मुंबई में देंगे ग्रैंड रिसेप्शन
जानकारी के अनुसार Rakul Preet Singh और Jackky Bhagnani अपनी शादी के बाद मुंबई में 22 फरवरी को ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करने सकते हैं। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।
जानकारी यह भी मिली है कि अपने काम की वजह से इस कपल ने शादी के बाद अपने हनीमून को पोस्टपोन कर दिया है। एक तरफ जैकी जहां बड़े मिया छोटे मिया को लेकर व्यस्त हैं। वहीं, शादी के एक हफ्ते बाद रकुल भी अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकती हैं।