RAIPUR. ट्रेन में सफर करने वाले यात्री फिर परेशान होंगे, क्योंकि रेलवे छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे के मुताबिक रेलवे के वाल्टेयर डिवीजन में सिंगापुर रोड-रायगड़ा के मध्य तीसरी लाइन का काम किया जाएगा। इसके कारण 20 से 27 जनवरी तक प्री नान इंटरलाकिंग और नान इंटरलाकिंग का काम कराएगा। इसके चलते चार ट्रेनों को कैंसिल करने के साथ तीन ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है। वहीं, चार ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला लिया गया है।

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल
रेलवे के मुताबिक ट्रेन नंबर 08527 रायपुर-विशाखापट्टनम स्पेशल पैसेंजर 20 से 28 जनवरी तक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 08528 विशाखापट्टनम-रायपुर स्पेशल पैसेंजर 19 से 27 जनवरी तक, ट्रेन नंबर 17481 बिलासपुर-तिरुपति द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस 20, 23 और 27 जनवरी को कैंसिल रहेगी। ट्रेन नंबर 17482 तिरुपति-बिलासपुर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस तिरुपति से 18, 21 और 25 जनवरी को रद्द रहेगी।
ये ट्रेनें देरी से होंगी रवाना
-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 23 जनवरी को निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से रवाना होगी।
-विशाखापट्टनम-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 21 जनवरी को निर्धारित समय से 5 घंटे की देरी से रवाना होगी ।
-विशाखापट्टनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस 25 जनवरी को निर्धारित समय से 8 घंटे विलंब से गंतव्य की देरी से रवाना होगी।

ये गाड़ियां परिवर्तित रूट से चलेंगी
– पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 19, 20, 23, 25 और 26 जनवरी को परिवर्तित मार्ग खुर्दा रोड़-करेजंगा-टिटलागढ़ के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएगी ।
– अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस 20, 21, 22 एवं 25 जनवरी को परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़-करेजंगा-खुर्दा रोड़ के रास्ते अपने गंतव्य को रवाना होगी ।
– गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस 24 जनवरी को परिवर्तित मार्ग खुर्दा रोड़-करेजंगा-टिटलागढ़ के रास्ते अपने गंतव्य को रवाना होगी ।
-पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस 20 एवं 27 जनवरी को परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़-करेजंगा-खुर्दा रोड़ के रास्ते अपने गंतव्य को रवाना होगी ।





































