BENGLURU. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आखिककार एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विश्व कप 2023 में अपने आखिरी लीग मैच में रोहित शर्मा ने नीदरलैंड के कोलिन एकरमैन के खिलाफ पारी के 7वें ओवर की चौथी गेंद पर 92 मीटर का छक्का उड़ाया। इसके साथ ही उन्होंने साउथ अफ्रीका के महान ओपनर एबी डिविलियर्स का एक कैलेंडर इयर में सबसे अधिक छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एबी डिविलियर्स के नाम एक कैलेंडर इयर में 58 छक्के थे, जबकि रोहित शर्मा ने इस मैच से पहले 58 छक्के जड़े थे। अब रोहित 59 छक्के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर रोहित को बधाई दी है।
रोहित शर्मा के नाम इसके साथ ही विश्व कप में किसी कप्तान की ओर से लगाए गए सबसे अधिक छक्के का रिकॉर्ड भी तोड़ा है। उन्होंने इंग्लैंड के इयोन मोर्गन के 22 छक्के को अब पीछे छोड़ दिया है। मोर्गन ने 2019 में यह रिकॉर्ड बनाया था, जब उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। अब रोहित ने उस रिकॉर्ड को भी चूर-चूर कर दिया है।
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के (वनडे इंटरनेशनल)
1. रोहित शर्मा (भारत) – 60 छक्के (2023)
2. एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) – 58 छक्के (2015)
3. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 56 छक्के (2019)
4. शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) – 48 छक्के (2002)
एक विश्व कप में सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले कप्तान
24 – रोहित शर्मा, 2023
22 – इयोन मोर्गन, 2019
21 – एबी डिविलियर्स, 2015
18 – आरोन फिंच, 2019
17 – ब्रेंडन मैकुलम, 2015
एक कैलेंडर इयर में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज (वनडे)
24 – रोहित शर्मा, 2023
21 – एबी डिविलियर्स, 2015
56 – क्रिस गेल, 2019
48 – शाहिद अफरीदी, 2002
सेमीफाइनल के लिए 15 नवंबर को न्यूजीलैंड से भारत का मुकाबला
गौरतलब है कि 2019 विश्व कप में रोहित शर्मा गजब के फॉर्म में थे, लेकिन टीम इंडिया को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार फिर टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई है और रोहित शर्मा एक बार फिर अपने काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। इस बार भी सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत न्यूजीलैंड से ही है और पिछली बार का बदला लेने का मौका उसके पास है।