RAIPUR. छत्तीसगढ़ में चुनावी शोर बढ़ता ही जा रहा है। रायपुर जिले का हाई प्रोफाइल सीट रायपुर दक्षिण को सियासी पारा चढ़ता ही जा रहा है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में गुरुवार यानी 2 नवंबर को नाम वापसी का अंतिम दिन था। इस दौरान रायपुर दक्षिण विधानसभा से 17 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया। इसके बाद कांग्रेस में शामिल हो और कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास के योगदान को देखकर उन्हें समर्थन दिया है। रामसुंदर महंत ने कहा कि जब योगी मठ से योगी सीएम बन सकता है तो मैं मठ से विधायक क्यों नहीं बन सकता। इस दौरान रायपुर महापौर एजाज ढेबर भी मौजूद थे। ढेबर ने कहा कि 14 ने नाम वासस लिए। आठ को पहले से मना लिया गया था। इस प्रकार अब 25 प्रत्याशियों का समर्थन महंत जी को मिला है।

नाम वापसी वाले उम्मीदवारों को रामसुंदर दास ने कांग्रेस प्रवेश कराया। रामसुंदर दास ने कहा कि समर्थन से अभिभूत हूं। सबका समर्थन मिला है, सबका आभार प्रकट करता हूं। आज से सभी कांग्रेस के लिए मेरे लिए काम करेंगे। इसका असर कांग्रेस पर पड़ेगा. जीत के विधानसभा जाऊंगा और समस्या का समाधान करूंगा। इसमें जाती भेद की बात नहीं है। मैं सबकी सेवा पहले भी किया हूं। अब भी करूंगा।

ढेबर ने रामसुंदर महंत को जीत के करीब बताया
मीडिया से चर्चा के दौरान रायपुर नगर निगम महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि किसका दबाव रहता है ये बात आप लोग को भी पता है। इस बात का खुलासा समय आने पर मीडिया के सामने किया जाएगा। अभी चुनाव का समय है, और हम चुनाव के मूड में हैं। 25 लोगों के समर्थन को लेकर उन्होंने कहा कि हमें इतने सारे लोगों का समर्थन मिला है। छत्तीसगढ़ में किसी प्रत्याशी को पहली बार इतने सारे लोगों का समर्थन मिला होगा। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास को जीत के बहुत करीब बताया।




































