DONGARGARH. आज से नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है। 09 दिनों तक चलने वाले इस पर्व का आज प्रथम दिन था। पहले दिन यानी एकम को हर कोई माता का दर्शन और आशीर्वाद लेकर कृपा पाना चाहता है। देशभर में माता के प्रमुख मंदिरों और शक्ति पीठों में आज से श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया है। डोंगरगढ़ के प्रसिद्द मां बम्लेश्वरी मंदिर में भी देर रात से ही भक्तों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है।

यह मंदिर विश्व के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इस मंदिर को लेकर लोगों में काफी आस्था है। हर साल यहां लाखों की भीड़ में श्रद्धालुगण पहुंचते हैं और अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए यहां पूजा अर्चना करते है।नवरात्र के समय यहां देशभर के अलग–अलग राज्यों से लोग आते है। इस वर्ष भी नवरात्र के पहले दिन ही भक्तों की संख्या काफी ज्यादा रही। देर रात से ही भक्त कतारों में लगने लगे। घंटों कतार में खड़े रहने के बाद और हजारों सीढियां चढ़ने के बाद आखिर प्रातः सुबह लगभग 6 बजे माता रानी ने सभी को दर्शन दिए।

मां का दरबार खुलते ही आस्था का ज न सैलाब उमड़ गया। मां बम्लेश्वरी के जयकारों के साथ सुबह की आरती शुरू हुई। इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। मंदिर में साल भर श्रद्धालु आते रहते हैं लेकिन नवरात्र में यहां इस मंदिर की खास मान्यता के चलते भक्तों की भीड़ उमड़ जाती है। भक्तों की तादाद को देखते हुए प्रशासन द्वारा भी कई इंतजाम किए गए है। रात को लगने वाले मेले और झूलों के आसपास भी पुलिस बल तैनात किया गया है।







































