BILASPUR. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक है। भाजपा के प्रत्याशियों की पहली सूची के बाद अब लोगों को दूसरी सूची का इंतजार है। इसे लेकर पूरे प्रदेश में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है।

बीतें दिनों भाजपा के प्रत्याशियों की एक फर्जी दूसरी सूची वायरल हुई जिससे बवाल मच गया। कार्यकर्ताओं द्वारा इस सूची को लेकर विरोध शुरू हो गया और वे प्रत्याशियों के नाम को बदलने की मांग भी करने लगे। इससे कही न कही अब पार्टी सचेत हो गई है और जल्द पार्टी प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी करने वाली है। इसके साथ लोगों के इस विरोध को देखते अब पार्टी आने वाले सूची में नए पुराने चेहरों में संतुलन बनाकर टिकट वितरण करने का दावा कर रही है। टिकट वितरण की घोषणा पर किसी भी प्रकार का द्वेष न हो इसलिए पार्टी डैमेज कंट्रोल में भी जुटी है।

वायरल हुई भाजपा प्रत्याशियों की सूची को लेकर विरोध बरकरार है। पार्टी नेता, कार्यकर्ता वायरल सूची में आए नामों को लेकर नाखुश दिखाई दे रहे है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने जिम्मेदार नेताओं को इसके लिए आपत्ति जताई है और नामों को बदलने की मांग भी की है।

इसी क्रम में प्रत्याशियों ने नाम से नाखुश अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण से मिलने उनके पहुंचे। कार्यकर्ताओं द्वारा कई सीटों पर आए नामों को बदलने की मांग की गई। कही नए चेहरे को मौका देने, तो वही कही पुराने चेहरे को दुबारा मौका देने जैसी मांगे की गई।




































