BHILAI. विश्व हिंदू परिषद भिलाई नगर की नवीन कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। कुछ दिनों पूर्व यहां अध्यक्ष का दायित्व राजीव चौबे को सौंपा गया था। इसके बाद आज अध्यक्ष राजीव चौबे की अनुशंसा से जिलाध्यक्ष अमरचंद सुराना, कार्याध्यक्ष पारस जंघेल, मंत्री मनीष वैष्णव, उपाध्यक्ष ठाकुर निहाल की उपस्थिति में विश्व हिंदू परिषद भिलाई नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।
इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी
बी सुग्रीव, किरण सिंह, नैनदास वारले और युवराज यादव को भिलाई नगर उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। तो वहीं संदीप चौधरी को नगर मंत्री और संजीव सोनी को नगर सह मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इनके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य में राहुल यादव, अशोक भारद्वाज, जसपाल सिंह, देवव्रत चौधरी को रखा गया है।
कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुरेंद्र सिंह, संतोष सिंह, अमित देशमुख और शिवेंद्र सिंह को दी गई है। धर्माचार्य प्रमुख मुकेश तिवारी और धर्माचार्य सह प्रमुख बाबू राव, दानेश्वर देशमुख, अर्चक पुरोहित को बनाया गया है।
इसके अलावा विभाग प्रमुख पंडित नंदकिशोर पांडेय, मीडिया प्रभारी सूर्यकांत देवांगन, सामाजिक समरसता प्रमुख राजकुमार साहू, गौ रक्षा प्रमुख की जिम्मेदारी नवीन कुशवाहा को सौंपी गई है।