INDORE. चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 10:55 बजे से 12:27 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 15 सितंबर का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातकों को अपने कार्य को अंतिम रूपरेखा देने का समय रहेगा तथा बड़े वृद्ध लोगों से मुलाकात होगी जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। आर्थिक मामलों में सहायता प्राप्त हो सकती है। ओम् कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग गेहुआ एवं शुभांक 6
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों का मनोबल बढ़ सकता है तथा शिक्षा के क्षेत्र में आप खासा फायदा ले सकते हैं। उपलब्धि परीक्षाओं में अपना सहयोग करें तथा नियमित रूप से पढ़ाई करें अच्छा रिजल्ट मिलेंगे। ओम् माधवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 5
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को अपने नियमित कार्य की सराहना करनी चाहिए तथा अपने मित्रों से भेंट रखनी चाहिए उचित रहेगा। व्यावसायिक स्थिति ठीक बनी रहेगी तथा आर्थिक मामलों में भी आपको सहायता प्राप्त होगी। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभांक 7
कर्क – कर्क राशि के जातकों के लिए लाभदायक समय है, जिससे आप दिनभर ऊर्जावान बने रहेंगे तथा आर्थिक मामलों में लाभ मिलते रहेंगे। सकारात्मक विचारों से आगे बढ़ेंगे तथा विचार-विमर्श की क्षमता बढ़ेगी। ओम नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 1
सिंह – सिंह राशि के जातकों को मानसिक शांति बनाए रखनी है एवं अपनी जिम्मेदारियों का ध्यान रखना है नहीं तो कुछ परेशानी आ सकती है। गंभीर चिंतन के लिए स्वयं को समय देवे तथा बड़ों का आदर करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग गेहुआ एवं शुभ अंक 3
कन्या – कन्या राशि के जातकों को घर के वरिष्ठ लोगों का सम्मान करना चाहिए तथा खास लोगों को आदर्श कार्य करना चाहिए। किसी बड़े व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना भी आपके लिए लाभकारी रहेगा तथा आर्थिक स्थितियों को सुधरेगा। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 7
तुला – तुला राशि के जातकों को रुके हुए पैसे को लेकर थोड़ी चिंता जतानी चाहिए तथा दिए गए कर्ज को पुनः लेने का प्रयास करना चाहिए उचित रहेगा। घर का वातावरण अनुशासित रखें तथा सुख के पलों को याद कर आगे बढ़े अच्छा रहेगा। ॐ गोविंदाय नमो नमः का जप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभ अंक 5
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना चाहिए तथा कीमती चीजों का ध्यान रखना चाहिए। कोई बड़ा काम मिल सकता है तथा जिम्मेदारियां आ सकती हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 8
धनु – धनु राशि के जातकों को वस्तुओं की खरीदारी करने का समय मिलेगा तथा परिवार के साथ भी अधिक समय व्यतीत होगा। किसी अनजान व्यक्ति से सलाह नहीं लेनी चाहिए तथा लालच में नहीं आना चाहिए उचित रहेगा। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमो नमः का जप करें।
शुभ रंग काला एवं शुभ अंक 6
मकर – मकर राशि के जातकों को कोई भी काम करने के पूर्व थोड़ा चतुराई से काम लेना चाहिए तथा बुद्धिमत्ता का परिचय देना चाहिए। सफलता के लिए अधिक प्रयास कीजिए तथा मित्रों का सहयोग लीजिए लाभ होगा। ॐ नारायणाय नमः का जप करें।
शुभ रंग फिरोजी एवं शुभ अंक 2
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को समस्याओं के समाधान के लिए समाज के लोगों से मिलना चाहिए तथा आ रही तकलीफों की सूचना देनी चाहिए उचित रहेगा। किसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आगे बढ़ीए एवं उसका प्रारंभ कीजिए उचित रहेगा। ओम विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 6
मीन – मीन राशि के जातक धार्मिक संस्थानों से जुड़ेंगे तथा सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएंगे जिससे आपको थोड़ा सुकून प्राप्त होगा। बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं तथा प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभ अंक 6