BIJAPUR. बीजापुर जिले से बड़ी खबर मिली है। जिले के बसागुडा में कोबरा 210 बटालियन के जवान ने ख़ुद को अपने बंदूक से मार ली।

गोली की आवाज सुनकर जवान साथी पहुंचे और घायल अवस्था में जवान को अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना की एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने की पुष्टि है।

ज़िला अस्पताल बीजापुर में सीआरपीएफ़ के जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक जवान का नाम शफी अहमद था, वह दिल्ली का रहने वाला था। घटना के बाद पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि जवान ने खुदकुशी क्यों कि इसका पता नहीं चल पाया है।








































