WASHINGTON. एलन मस्क ने बीते साल अक्टूबर में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर की कमान संभालने के बाद से उसमें कई बदलाव किए हैं। हाल ही में इस प्लेटफॉर्म का नाम बदलकर X कर दिया गया है। और अब लेटेस्ट जानकारी में बताया है कि ट्वीट का भी नाम बदला जाएगा। इसे अब ट्वीट की जगह Post कहा जाएगा।
बताते चलें कि मस्क ने बीते सोमवार को ट्विटर का Logo बदलकर X कर दिया था। उसके साथ ही इसका नाम बदलने का ऐलान किया था। बीते एक सप्ताह के दौरान कंपनी ने वेब से लेकर ऐप तक कई बदलाव किए हैं। अब गूगल प्ले स्टोर पर ट्विटर को सर्च करने पर ट्विटर की जगह X ही नजर आएगा।
इसके अलावा ऐप का डिस्क्रिप्शन भी बदल दिया गया है। अब डिस्क्रिप्शन में ब्रेकिंग न्यूज, मनोरंजन, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स और बहुत कुछ लिखा हुआ दिखाई दे रहा है।
Tweet की जगह लेगा पोस्ट
वहीं ट्वीट की बात करें, तो इसका नाम भी बदलने की चर्चा तेज हो गई है। अब तक इसको लेकर बड़ी कंफ्यूजन थी कि क्या कंपनी ट्वीट का नाम बदलेगी। यदि कंपनी ऐसा करती है, तो उसका नया नाम क्या रखा जाएगा? कई यूजर्स ने ट्वीट की जगह पोस्ट नाम होने की जानकारी शेयर की, हालांकि बाद में इसका नाम दोबारा ट्वीट कर दिया गया।
दरअसल, कई लोगों ने रविवार सुबह ट्वीट करके जानकारी दी कि ट्वीट का नाम बदलकर पोस्ट कर दिया है। यह बदलाव बहुत थोड़े समय के लिए वेब वर्जन पर दिखा और जिसके बाद कंपनी ने ओरिजनल नाम ट्वीट ही कर दिया। मगर, इस बीच ट्वीट की जगह पोस्ट के नाम का स्क्रीनशॉट्स कई यूजर्स ने शेयर किया है।
बताते चलें कि कंपनी ने कर्मचारियों की संख्या करके ट्विटर के सब्सक्रिप्शन मॉडल को को पेश किया। इसके साथ ही हाल ही में ट्वीट व्यू लिमिट का भी ऐलान किया था।
The send "Tweet" button now says "Post" on browser!! pic.twitter.com/O2RrcR8vta
— Evelyn Janeidy Arevalo (@JaneidyEve) July 29, 2023