LONDON. दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो अपने रूप रंग को लेकर संतुष्ट नहीं रहते हैं। वे हमेशा से इसे बदलने की चाहत रखते हैं। कुछ लोग ऐसा करने के लिए आगे भी बढ़ जाते हैं। प्लास्टिक सर्जरी के जरिये अपने चेहरे को ज्यादा आकर्षक बनाना चाहते हैं। हालांकि, कई बार यह दांव उल्टा पड़ जाता है और उनका चेहता खूबसूरत दिखने की जगह इतना अजीब बन जाता है कि वे खुद मजाक का पात्र बन जाते हैं।
ऐसी ही एक महिला फ्रीजा फोरिया की कहानी फिलहाल चर्चा में है। उसकी उम्र 27 साल है और वह लंदन में रहती है। फ्रीजा का दावा है कि वह एलियन है। वह कहती है कि वह रियल लाइफ एलियन है। उसका रूप भी ऐसा अजीबोगरीब हो चुका है कि उसे देखते ही लोग घबरा जाते हैं। कुछ लोग तो उसके दावे को सच तक मान लेते हैं।
बचपन से अलग दिखने का था जुनून
फ्रीजा कहती हैं कि उन्हें बचपन से अलग दिखने का शौक था। जब वह 11 साल की थीं, तब से वह बाकी दुनिया से अलग दिखने वाले बेढंगे कपड़े पहनने लगी थीं। यहां तक कि अपने लुक को स्पेशल दिखाने के लिए अपने बालों को नीले रंग का करवा लिया था।
उनका कहना है कि उनकी उपस्थिति धार्मिक समुदाय के लोगों को भयभीत करती है। वह बताती है कि जब मैं स्कूल जाती थी, तो रास्ते में चर्च के बाहर एक महिला खड़ी होकर मुझ पर पवित्र जल फेंकती थी। उसे लगता होगा कि शायद मैं शैतान हूं।
फ्रीजा कहती है कि है कि ऐसा नहीं है कि वह पहली और आखिरी बार हुआ हो। स्कूलिंग के दौरान उनके साथ एक अजीब घटना घटी थी। पेरिस में नोट्रे-डेम कैथेड्रल में घुसने से मना कर दिया गया था। दरअसल, उस वक्त मेरी उम्र 17 साल थी और मैंने बड़े अजीबगरीब कपड़े पहने थे। शायद नोट्रे-डेम वालों को लगा कि मैं कोई शैतान हूं।