BILASPUR. बीती रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से आरक्षक के मौत की खबर सामने आई हैं। इसके साथ ही घायल पुलिस आरक्षकों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृत आरक्षक के शव को पीएम के लिए रवाना किया गया हैं। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही हैं।
जानकारी के मुताबिक, मृत आरक्षक सिविल लाइन थाने में पदस्थ थे और ऑनलाइन एफआईआर का काम देखते थे। रविवार की शाम किसी काम के सिलसिले में वे अपने साथी आरक्षक नवीन बागड़े के साथ बाइक पर निकले थे। रात करीब 10 बजे वे अपना काम निपटा कर वापस लौट रहे थे उसी वक्त तिफरा ओवर ब्रिज पर फ्लाईओवर में एक तेज रफ़्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे बाइक में सवार दोनों आरक्षक सड़क पर गिर गए।

आरक्षक संदीप कुर्रे की मौके पर ही मौत हो गई तो वही आरक्षक नवीन गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरक्षक की पहचान कर उन्हें निजी अस्पताल में फौरन भर्ती कराया गया। वही मृत आरक्षक संदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया।





































