DURG. छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा 14 अप्रैल को जिला मुख्यालय में वॉक फ़ॉर डेमोक्रेसी कार्यक्रम आयेजित करने का निर्णय लिया गया था। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रभारी पलक वर्मा, सहप्रभारी इकबाल ग्रेवाल, सहप्रभारी प्रियंका सारसर एवं छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशन मे यह किया गया।
वॉक फ़ॉर डेमोक्रेसी में दुर्ग शहर जिला अध्यक्ष आयुष शर्मा,दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष जयंत देशमुख,भिलाई जिला अध्यक्ष विभोर दुरगकर शामिल हुए। साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा,दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष आर.एन वर्मा, सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संदीप वोरा समेत अन्य कांग्रेस नेता गढ़ भी मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने और विपक्ष की आवाज को दबाने का आरोप लगाया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि राहुल गांधी के साथ केंद्र सरकार बदले की भावना रखता हैं। अब कांग्रेस हिटलर शाही के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी और प्रदेश एवं केंद्र में कांग्रेस लाने की पुरजोर तैयारी की जाएगी।
इस कार्यक्रम के दौरान दुर्ग ग्रामीण विधानसभा प्रभारी इंदु वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष गण अर्जुन शर्मा,पलाश लीमेंश,अजीत यादव जिला उपाध्यक्ष रतनदीप कशेर,राजा अली,गोल्डी कोसरे,महासचिव पृथ्वी चंद्राकर,राहुल राजपूत,सत्या प्रकाश कौशिक, खुमन निषाद, तूकेश्वर साहु, यशवन्त देशमुख, जयंती महानद, विकास साहु,स्टेट कॉर्डिनेटर चिराग शर्मा, अमन दुबे,अमोल जैन,पीयूष श्रीवास्तव,रोनित रॉय,सुनील यादव,शुभम रत्नाकर, अमोल जैन,तनीश पाटनी,अनिल सोनी,यश बाकलीवाल,रामा वर्मा,विक्रांत ताम्रकार,अनिल देशमुख,अभय दुबे, भूपेश सेन, मेहूल सहित अन्य महत्वपूर्ण युवा कांग्रेसी मौजूद रहे।