DURG. अपने शिक्षा निति के लिए हमेशा से चर्चे में रहना वाला भिलाई नेहरू नगर का कृष्णा पब्लिक स्कूल, नृत्यधाम कला समिति के साथ मिलकर भारत संस्कृति यात्रा का पांचवा कार्यक्रम का आयोजन कल यानि 14 अप्रैल 2023 को शाम 6:00 बजे स्कूल के ऑडिटोरियम में कर रहा है। इस कार्यकर्म का मुख्य उद्देश्य भारत की धारणा को जोड़ना और बढ़ाना है। इस कार्यकर्म में भारत के जाने-माने कलाकारों के साथ दुनिया के चुनिंदा युवा कलाकार भी इसमें भाग लेंगे।
क्या है हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक?
हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसाइटी का मूल उद्देश्य हमेशा संगीत की कला की प्रतिष्ठा को पुनर्जीवित करना है जिसमें मुखर संगीत, वाद्य संगीत और नृत्य शामिल हैं. इस कला को बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचाने के अलावा भारत में और विदेशों में भी इस कला में व्यवस्थित प्रशिक्षण आयोजित करना है। आपको बता दें, कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय उपस्थिति की योजना के तहत हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसाइटी “भारत संस्कृति यात्रा 2023” का आयोजन करने जा रही है।
हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसाइटी, देश 18 राज्यों 26 शहरों में 100 से जादा कलाकारों के साथ आयोजन करेंगे। वहीं भारत के विभिन्न भागों में 35 कार्यक्रम होगा। भारत में असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में प्रदर्शित होगा।
कल के कार्यकर्म में भारत सरकार संगीत नाटक अकादमी पुरुस्कृत संतूर बादक पंडित तरुण भट्टाचार्य, उनका साथ तबला में संगत देंगे मसूर तबला वादक पंडित प्रोसेनजीत पोद्दार, ओडिसी नृत्यों में रहेंगे ओडिशा संगीत नाटक अकादमी पुरुस्कृत गुरु डॉ गजेंद्र पंडा एबोंग उनका शिष्या आर्य नंदे और ग़जल एबोंग भजन गायिका अंशिका चौहान उपस्थित रहेंगे.