korea:उत्तर कोरिया। उत्तर कोरिया में तानाशाह किम जोंग उन की बेटी के नाम वाली लड़कियों और महिलाओं को अपना नाम बदलने के लिए मजबूर किया जा रहा है। यह रिपोर्ट फॉक्स न्यूज ने दो गुमनाम सूत्रों के हवाले से प्रकाशित की थी।
तानाशाह किम जोंग-उन की 10 साल की बेटी का नाम किम जू-ए (Ju Ae) है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फरमान इसे गुप्त रखने के लिए जारी किया गया था। फॉक्स न्यूज ने रेडियो फ्री एशिया के दो अनाम पत्रकारों के हवाले से कहा कि वहां की स्थानीय सरकारों ने ‘जू-ए’ नाम की महिलाओं को अपना जन्म प्रमाण पत्र बदलने का आदेश जारी किया था।
रिपोर्ट के अनुसार, जोंगजू शहर में सुरक्षा मंत्रालय ने एक दिन पहले रेजिडेंट रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में Ju Ae नाम से पंजीकृत महिलाओं से अपना नाम बदलने के लिए कहा। इसके बाद अधिकारियों ने सभी को एक सप्ताह के भीतर नाम बदलने का आदेश दिया था।
तानाशाह किम जोंग उन ने इस तरह का फरमान पहले भी पेश किया था। उत्तर कोरिया ने अपने नेताओं और उनके परिवारों से मिलते-जुलते नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है| किम जोंग-उन की बेटी जू एई को हाल ही में उत्तर कोरिया की सैन्य परेड में सफेद जैकेट और लाल जूते पहने देखा गया था। ब्लैक एंड व्हाइट शॉट के सामने ‘जू ऐ’ चलती नजर आईं। पिछले साल नवंबर में ‘जू ऐ’ को पहली बार सार्वजनिक तौर पर देखा गया था। यह भी कहा जा रहा है कि किम जोंग अपनी बेटी को अपने उत्तराधिकारी के रूप में तैयार कर रहे हैं।
हालांकि, दक्षिण कोरिया ने कहा कि अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। दरअसल, उत्तर कोरिया हमारी तरह से खुला हुआ समाज नहीं है। वहां पितृ सत्तात्मक समाज है।