DURG. डॉ. खूबचंद बघेल महाविद्यालय दुर्ग में 20 जनवरी 2023 को प्लेसमेंट सेल के द्वारा स्किल डेवलपमेंट सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें छात्र -छात्राओं को अपने स्किल को डेवलप करके कैरियर का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में स्नातक अंतिम एवं स्नातकोत्तर अंतिम के लगभग 135 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए, जिन्होंने स्किल डेवलपमेंट के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इसमें बतौर मुख्य वक्ता के रूप में एनआईआईटी दिल्ली के काउंसलर अतुल त्रिपाठी शामिल हुए, जिन्होंने स्नातक की डिग्री के पश्चात आईटी सेक्टर में जॉब की असीमित संभावनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा वर्तमान में आईटी सेक्टर में जॉब ग्रोथ और डाटा साइंस की उपयोगिता के बारे में भी बताया कि इसके आधार पर कंपनी में जॉब प्राप्त कर अच्छी सैलरी भी प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीना मजूमदार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपने स्किल को डेवेलप करके अपने भविष्य निर्माण की ओर ध्यान चाहिए। तो वहीं कार्यक्रम में उपस्थित आईक्यूएसी मुख्य डॉ. मनीष कॉलरा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में बच्चों को स्किल डेवलपमेंट के द्वारा अपना कैरियर बनाने की ओर प्रमुखता से ध्यान देना चाहिए।

कार्यक्रम का आयोजन प्लेसमेंट सेल की प्रभारी डॉ. ममता सराफ के निर्देशन में हुआ। वहीं आयोजन को सफल बनाने में प्लेसमेंट सेल की सदस्य रेनू वर्मा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में संचालन डॉ. दीप्ति बघेल के द्वारा किया गया तो वहीं अंतिम में धन्यवाद ज्ञापित उमा आडिल द्वारा किया गया। व्यवस्था एवं तकनिकी पक्षों में खोमन बंछोर ने अपना विशेष योगदान दिया।





































