NAGALAND. नागालैंड के मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर नागालैंड की तारीफ करते हुए उसकी तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हैं। 11 जनवरी को मंत्री ने ट्विटर पर एक और वीडियो शेयर किया। यहां तक कि आनंद महिंद्रा ने भी तेमजेन इमना अलॉन्ग के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है।
अलॉन्ग ने लोंगवा गांव की एक क्लिप शेयर की है, जिसे हिस्ट्री चैनल में दिखाया गया था। इसमें देखा जा सकता है नागालैंड के मोन जिले के सबसे बड़े गांवों में से एक को, जो बहुत ही खूबसूरत दिख रहा है। इस गांव की खास बात यह है कि भारत-म्यांमार सीमा इस गांव से होकर गुजरती है।
OMG | यह मेरा इंडिया
To cross the border, this person just needs to go to his bedroom.
बिलकुल ही "Sleeping in India and Eating in Myanmar" वाला दृश्य😃
@incredibleindia
@HISTORY
@anandmahindra pic.twitter.com/4OnohxKUWO— Temjen Imna Along (@AlongImna) January 11, 2023
मगर, यह सीमा इस गांव के लोगों को बांटती नहीं हैं, बल्कि जोड़ती है। गांव के रहने वालों के पास दोहरी नागरिकता है। वे भारत के साथ ही म्यांमार की नगरिकता भी रखते हैं। भारत और म्यांमार की सीमा गांव के मुखिया के घर से होकर गुजरती है, जिसे अंग के नाम से जाना जाता है।
लोंगवा गांव में कोन्याक नागा जनजाति के लोग रहते हैं। इसके निवासियों को दोहरी नागरिकता की अनुमति दी गई है। अनघ के घर के अनूठे स्थान के कारण वे सोते भारत में हैं और खाना खाने म्यांमार में जाते हैं क्योंकि उनकी रसोई म्यांमार की सीमा में आती है।
इम्ना अलॉन्ग ने अंग के घर का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “OMG! यह मेरा भारत है। इस आदमी को सीमा पार करने के लिए अपने बेडरूम में जाना पड़ता है। यह भारत में सोने और म्यांमार में खाने जैसा है।”
अंग ही इस जनजाति का मुखिया है, जो लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाता है। उसी के जरिए यहां विकास कार्य होते हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई सारे यूजर्स इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Anand Mahindra reacted to Temjen Imna Along post, Nagaland minister shared viral video, nagaland minister Temjen Imna Along, people sleep in India and eat food in Myanmar, special village of india, आनंद महिंद्रा ने अलॉन्ग के पोस्ट पर दी प्रतिक्रिया, नागालैंड के मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग, भारत में रहते हैं म्यानमार में खाते हैं इस गांव के लोग