INDORE. 21/01/2023 का राशिफल चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 09:54 बजे से 11:16 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 21 जनवरी का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे…
मेष – मेष राशि के जातकों को धार्मिक स्थल से संबंधित कार्यभार बढ़ेंगे एवं मांगलिक आयोजन में भी जाने का अवसर मिलेगा। आज परिवार के साथ किसी प्राकृतिक स्थल पर जाने का अवसर भी है, जिससे मनोनुकूल कार्य संपन्न होंगे। और नारायणाय नमः का जप करें प्रणाम शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 9।
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को दृढ़ निश्चय कर किसी भी प्रकार की नौकरी या व्यापार में लग जाना चाहिए, जिससे आपकी भविष्य की योजनाओं में गति आए एवं माता-पिता के नजरों में आप खरे उतरे। परिवार के सदस्यों द्वारा आपकी सहायता हो सकती है। ॐ महादेवाय नमः का जप करें। शुभ रंग पीला एवं शुभ अंक 4।
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को मीडिया संबंधी एवं इलेक्ट्रॉनिक संबंधी फायदे होंगे तथा आज किसी बड़े आयोजन में जाना आपके लिए लाभकारी भी रहेगा। किसी भी कार्य के प्रारंभ करने के पूर्व आप देवालय या मंदिर जाएं ठीक रहेगा। ॐ गोविंदाय नमो नमः का जप करें। शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 8।
कर्क – कर्क राशि के जातकों का थोड़े अपने कार्यभार को छोड़कर अपने निजी जीवन में घूमने जाना चाहिए ठीक रहेगा तथा प्रेम संबंधों में फायदे भी होंगे। पति पत्नी के रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे तथा संतान की योजनाएं बन सकती है। ओम नमः शिवाय का जाप करे। ओम् शनैश्चराय नमः का जप करें। शुभ रंग नीला एवं शुभांक 5।
सिंह – सिंह राशि के जातकों को किसी संत से मुलाकात हो सकती है जो आपके जीवन की दिशा को मोड़ सकता है तथा किसी प्राकृतिक स्थल पर अपने मित्रों के साथ घूमने भी जा सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी फायदे होंगे तथा घर में प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर अच्छा रिजल्ट सामने आएंगा। ॐ गोविंदाय नमो नमः का जप करें। शुभ रंग फिरोजी एवं शुभ अंक 2।
कन्या – कन्या राशि के जातकों का मांगलिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा जहां आपको किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं तथा अन्य व्यापार की शुरुआत भी कर सकते हैं। ॐ विष्णवे नमः का जप करें। शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 7।
तुला – तुला राशि के जातकों को किसी प्रकार के विवाद से बचना चाहिए तथा घर परिवार थोड़ी दूरी बनानी चाहिए उचित रहेगा। अपने निजी जीवन में परिवार में कुछ आकस्मिक घटनाएं घट सकती हैं इसे थोड़ा मन कुंठित हो सकता है। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। शुभ रंग ग्रे एवं शुभ अंक 4।
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातक वाहन के आगमन से प्रसन्न हो सकते हैं, घर में खुशियों का माहौल भी बन सकता है। किसी भी प्रकार के प्रलोभन में नहीं आए तथा अपने नियमित कार्य को करते रहे फायदे होंगे। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमो नमः का जप करें। शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 8।
धनु – धनु राशि के जातकों को आज कृषि से जुड़े हुए लाभ होंगे तथा पुरानी जमीन बिकने के योग बनेंगे जहां आर्थिक लाभ एवं भविष्य की योजनाएं निर्मित होंगी। स्वास्थ संबंधी कुछ परेशानी आ सकती हैं, इसलिए आज खासा ध्यान रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। शुभ रंग सिंदूरी एवं शुभ अंक 5।
मकर – मकर राशि के जातक मानसिक प्रताड़ना का शिकार हो सकते हैं तथा किसी बड़े व्यक्ति के द्वारा प्रताड़ित हो सकते है। शिक्षा संबंधी मामलों में थोड़ी अवनति हो सकती है जिससे मन कुंठित रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें। शुभ रंग स्किन एवं शुभांक 6।
कुंभ – कुंभ राशि के जातक लंबी दूरी यात्रा की तैयारी कर ले अकस्मात को यात्रा हो सकती है। आर्थिक लाभ की प्राप्ति के लिए व्यापार व्यवसाय को थोड़ा ध्यान पूर्वक चलाएं तथा किसी भी पुराने प्रोडक्ट को तुरंत बेच दे ठीक रहेगा। नारायण कवच का पाठ करें। शुभ रंग काला एवं शुभ अंक 6।
मीन – मीन राशि के जातक अपने माता-पिता की सेवा में लगेंगे और घर परिवार में अधिक समय व्यतीत करें। प्रेम संबंधों में लाभ प्राप्त होंगे तथा पति पत्नी के रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे। तलाक संबंधी मामलों में भी फायदे होंगे तथा रिश्ते टूटते टूटते घर बचेंगे। ॐ राहवे नमः का जप करें। शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 3।