AMBIKAPUR. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से सड़क दुर्घटना की एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। रायगढ़ के जामपाली से कोयला लोड करके एक ट्रक मध्यप्रदेश के सिंगरौली जा रही था। वहीं सामने सूरजपुर से गेहूं लेकर प्रतापपुर एक ट्रक जा रही थी। दोनों ट्रक एक दूसरे के आमने-सामने आ गए तेज रफ़्तार होने के चलते टक्कर से बचाने की कोशिश में एक ट्रक पास के घर में जा घुसी। हालांकि उस वक़्त घर के कुछ सदस्य अंदर के कमरे में थे तो वहीं कुछ सदस्य घर के बाहर निकलकर धूंप सेंक रहे थे। इस घटना से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

मामला सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र के शांतिपारा में NH-43 की है। सोमवार सुबह जानपाली रायगढ़ से CG 15 DB 9972 क्रमांक की ट्रक कोयला लेकर मध्यप्रदेश के सिंगरौली में जा रही थी। वहीं सामने सूरजपुर से CG 15 RC 1335 क्रमांक की ट्रक गेंहू लेकर प्रतापपुर जा रही थी। दोनों ट्रक की गति तेज होने के कारण संतुलन बिगड़ गया और प्रतापपुर जा रही ट्रक सड़क से उतरकर पास स्थित संतराम के मकान में जा घुसी। ख़ास बात यह है कि ट्रक की रफ़्तार इतनी तेज थी की रास्ते में पड़ने वाली नाली को भी ट्रक ने पार कर लिया और मकान में सीधे जा घुसा।

हालांकि नाली की वजह से गति कुछ कम जरूर हुई नहीं तो पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो जाता। इस घटना से केवल मकान का एक कमरा ही क्षतिग्रस्त हुआ है। घर में कुछ सदस्य अंदर के कमरे में थे, तो वहीं कुछ सदस्य घर से बाहर निकलकर धूंप सेक रहे थे। इसी वजह से किसी जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

पुलिस ने कहा कि हादसे में जानमाल का कोई नुक्सान नहीं हुआ है। मामले की सुचना मिलते ही पुलिस बचाव कार्य में लग गई, मामले की जांच जारी है।






































