
October 30, 2022
0 Comment
आपके शरीर में मौजूद है ऐसा पार्टिकल, जिसके 1 ग्राम में स्टोर हो सकता है Google और Facebook का सारा डेटा
by Vikas Mishra
TIRANDAJ DESK. अपने डीएनए के बारे में कभी न कभी पढ़ा या सुना जरूर होगा। लेकिन अधिकतर लोगों को डीएनए क्या है इसकी जानकारी भी नही होती। आप के मन में भी सवाल आता होगा कि DNA क्या और कितने प्रकार का होता है? और इसकी खोज किसने की थी। बता दें हमारे शरीर का... Read More





डीएनए के बारे में आपने अक्सर न्यूज़ पेपर या टीवी पर सुना होगा। यह मनुष्य के शरीर में मौजूद सबसे अहम अणुओं में से एक है। जिसकी संरचना घुमावदार सीढ़ी की तरह होती है। DNA का पूरा नाम डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक अम्ल (Deoxyribonucleic Acid) होता है। यह हम सभी में पाया जाता है और हर व्यक्ति का डीएनए अलग-अलग होता है। हालांकि जुड़वा लोगों का डीएनए एक हो सकता है। जब एक बच्चा पैदा होता है तो उसके माता-पिता के 23 जोड़ें डीएनए बच्चे के शरीर में पहुंच जाते है। और हर जोड़ें में एक मां और एक पिता का डीएनए होता है। इसे हेरेडिटरी मटेरियल कहा जाता है। जिसका मतलब होता है एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक। मनुष्य के शरीर मौजूद डीएनए एक जेनेटिक कोड होता है जो सभी विशेषताओं को निर्धारित करता है।
DNA की खोज मानव सभ्यता में एक बहुत बड़ी कामयाबी थी। इसके स्ट्रक्चर को जेम्स वाट्सन, फ्रांसिस क्रिक, मौरिस विल्किन्स और रॉसलिंड फ्रेंक्लिन ने 1953 में परिभाषित किया था। जेम्स, फ्रांसिस, और मौरिस को 962 में नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया।
डीएनए से जुड़े रोचक तथ्य






























