TIRANDAJ DESK. आज के समय में अधिकांश लड़को की ख्वाहिश होती है कि वह अपनी मनपसंद लड़की जिसे वह चाहते हैं। उस लड़की का उन्हें अटेंशन मिले, और वह लड़की भी इन्हें पसंद करे। लेकिन कई साइकोलॉजी के रिपोर्ट्स में इस बात की पुष्टि की गई है कि लड़कियां एक ख़ास तरह की पर्सनालिटी वाले लड़कों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं। आज हम आपको उन सभी गुणों के बारे में बताएंगे जिसकी वजह से लड़कियां आपकी ओर आकर्षित होंगी।
कपड़े पहनने का तरीका
आप किस तरह के कपड़े पहनते हैं, इसका सीधा प्रभाव सामने वाले शख्स के दीमाग पर पड़ता है। ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि मैचिंग के कपड़े, जिसमें आप प्रोफ़ेशनल दिखते हो। अधिकांश लड़कियां यह देखकर आपसे आकर्षित होती हैं। यह कपड़े फॉर्मल और इनफॉर्मल दोनों ही हो सकते हैं।

फिटनेस पर रखती हैं नजर
ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि लड़कियां, लड़कों के फिटनेस को देख कर भी आकर्षित होती हैं। जरुरी नहीं है कि आपके पास 6 पैक्स हों, बस आपकी बॉडी हेल्दी और फिट दिखनी चाहिए। लड़किया ऐसे बॉडी वाले लड़कों की ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं।

लड़कियों से दूर रहने वाले
सुनने में यह जरूर अजीब लग सकता है, पर लड़कियां ज्यादा उन्हीं लड़कों के बारे में सोचती हैं। जो लड़के अपने काम से काम रखते हैं। और लड़कियों से अधिकांशतः दूर ही रहते हैं। लड़कियां ऐसे लड़को की ओर खींची चली आती हैं।
mature शख्स
लड़कियां अक्सर उन्हीं लड़कों की ओर आकर्षित होती हैं। जो mature होते हैं। और अपने काम को लेकर सीरियस होते हैं। साथ ही अक्सर सुलझी हुई बातें करते हैं। अपने जीवन को लेकर गंभीर होते हैं। लड़कियां ऐसे लड़कों की और काफी ज्यादा आकर्षित होती हैं।

अपने करीबियों का ख्याल रखने वाले
लड़कियां उन लड़कों को देखकर और भी ज्यादा आकर्षित होती हैं। जो अपने से जुड़े लोगों का खुद से ज्यादा ख्याल रखते हैं। अक्सर देखा गया है कि लड़कियां ऐसे लड़कों के काफी करीब होना चाहती हैं। उनका समय लेकर उनके साथ मित्रता करना चाहती हैं।

खुशमिज़ाज लोगों से
जो लड़के हमेशा मुस्कुराते रहते हैं, और साथ ही दूसरों को भी खुश रखते हैं। ऐसे लड़के, लड़कियों को खूब पसंद आते हैं। लड़कियां हमेशा हंसने और दूसरों को हंसाने वाले लड़कों की और आकर्षित होती हैं।




































