GURUDASPUR. पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद पत्नी ने घर क्या छोड़ दिया पति ने ऐसी घिनौनी हरकत शुरू की जिसे सुनने वाले के रौंगटे खड़े हो जाएंगे। पति ने अपनी की नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाना शुरू कर दिया। नाबालिग दो माह तक अपने पिता की ज्यादती बर्दाश्त करती रही इसके बाद उसने अपने भाई को इसकी जानकारी दी। भाई की शिकायत के बाद अब आरोपी पिता जेल पहुंच गया है।

यह घटना पंजाब के गुरुदासपुर के दीनानगर कस्बे का है। यहां एक पिता अपनी की नाबालिग बेटी से रेप करता था। बीते दो माह से लगातार यह सिलसिला चला आ रहा था। रोज रात को शराब पीकर आने के बाद वहसी पिता अपनी बेटी से जबरदस्ती करता। नाबालिग बेटी ने अपने पिता की करतूत अपने भाई को बताई। भाई ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया और रेप की पुष्टि होने के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस ने धारा 376, 506 व पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की।

पत्नी ने छोड़ दिया था घर
गुरुदासपुर पुलिस के अनुसार पति की बुरी आदतों के कारण उसका पत्नी से झगड़ा होता था। दो माह पहले हुए झगड़े के बाद पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी। पति के पास अपनी नाबालिग बेटी व दो बेटों को छोड़कर चली गई। इसके बाद बीते दो महीने से पिता कई बार शराब पीकर घर आता और नाबालिग बेटी के साथ रेप कर रहा था। नाबालिग ने कई बार अपने पिता को रोका भी लेकिन वो नहीं माना। पिता की इस हरकत से आहत नाबालिग ने खुद से रहे अनाचार की कहानी अपने भाई को बताई। लड़के की शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी पिता जेल की सलाखों के पीछे है।







































