BHILAI. आज सृष्टिकर्ता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पूरे शहर में धूमधाम से मनाई गई। भगवान विश्वकर्मा को संसार का पहला और सर्वोच्च इंजीनियर (Engineer) माना जाता है। भगवान विश्वकर्मा ब्रह्मा जी के सातवें पुत्र हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना करना बहुत फलदायी होता है। इस दिन लोग अपने औजारों (tools), मशीनों (machines) आदी की पूजा करते है। इसी कड़ी में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। उन्होंने सृष्टिकर्ता भगवान विश्वकर्मा को प्रमाण करते हुए प्रदेशवासियों की सुख शांति और खुशहाली की प्रार्थना की।

गौरतलब है कि भिलाई इस्पात संयंत्र में भी धूमधाम से सृष्टिकर्ता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती मनाई गई। प्लांट में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। इस समारोह में मुख्य अतिथि (chief guest) के रूप में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव उपस्थित रहे। जहां उन्होंने बीएसपी के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मिलकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना होने के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने बीएसपी के अधिकारी-कर्मचारियों से भेंट मुलाकात की और सभी को विश्वकर्मा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बीएसपी प्रबंधन ने सभी को मिठाई और प्रसाद वितरण किए।
सृष्टिकर्ता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर शहर में भी जगह-जगह लोगों ने पूजा अर्चना की और मिठाई, प्रसाद बांटे। इस मौके पर शहर में कई जगह भंडारा का भी आयोजन किया गया।

आईटीआई (ITI) में भी हुई पूजा
आईटीआई खुर्सीपार में भी विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। यहां आईटीआई के छात्रों ने अपने शिक्षकों के सहयोग से भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन किया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव शामिल हुए । इस अवसर पर आईटीआई का स्टाफ व शिक्षक सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की।






































