RAIPUR. कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का बिगुल बज गया है, इसी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस डेलीगेट्स की सूची जारी कर दी गई है। सूची में प्रदेश के 310 नेताओं के नाम शामिल है। सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई मंत्रियों को भी डेलीगेट्स की सूची में शामिल किया गया है।

सूची के अनुसार ये सभी डेलीगेट्स पीसीसी चीफ के चुनाव की स्थिति में वोट करेंगे। सूची में सबसे ज्यादा विधायक और सांसदों के नाम शामिल है। इसके अलावा निगम मंडल के पदाधिकारियों के नाम भी शामिल है। वहीं पीसीसी डेलीगेट्स की पहली बैठक 19 सितंबर को राजीव भवन में होगी। पीआरओ हुसैन दलवाई इसकी बैठक लेंगे।
बता दें कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर पांच लोकसभा सदस्यों ने चिंता जताई थी। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के निर्वाचक मंडल की सूची मतदान में हिस्सा लेने वालों और संभावित उम्मीदवारों को प्रदान करने के लिए पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (सीईए) के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री से आग्रह किया था।

दोबारा बने PCC delegate
ताम्रध्वज साहू, बद्दुरुद्दीन कुरैशी, प्रतिमा चंद्राकर और इरफ़ान ख़ान को 2022 में पार्टी ने फिर से PCC delegate बनाया है।










































