RAIPUR. छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में एडमिशन की तारीख तीसरी बार फिर से बढ़ा दी गई है। अब प्रदेश भर के महाविद्यालयों में रिक्त सीटों पर 30 सितंबर तक प्रवेश दिए जाएंगे इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग के अपर सचिव ने आदेश जारी कर दिया है।
प्रदेश भर के सभी महाविद्यालयों में खाली सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने यह फैसला अधिकांश महाविद्यालयों में खाली बचे सीटों की वजह से लिया है। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने ये तीसरी बार प्रवेश तिथि बढ़ाई है। पूरे प्रदेश भर के कॉलेजों में आधी सीटें भी नहीं भर पाई हैं। इसी वजह से सरकार को प्रवेश की तिथि बढ़ानी पड़ी है। अब प्रदेश के कॉलेजों में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।

कॉलेजों में एडमिशन का सिलसिला अब भी जारी है। अधिकतर संस्थानों में कई विषयों की सीटें अब भी रिक्त हैं। इसी वजह से प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने कुलपति की अनुमति से 30 सितंबर तक प्रवेश तिथि बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया गया है। सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण पर है। इसके बावजूद कॉलेजों की अधिकतम सीटें रिक्त पड़ी हुई है।

विद्यार्थियों ने एक साथ कई शैक्षणिक संस्थओंओं के लिए आवेदन किया था। किसी अच्छे संस्थानों में प्रवेश मिलने के बाद बच्चे पहले से प्रवेश लिए, महाविद्यालय से अपना स्थानांतरण प्रमाण पत्र ले जा रहे हैं।
अब छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को आदेश जारी किया गया है। और प्रदेश के सभी कुलसचिवों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि सत्र 2022-23 में एडमिशन की तिथि को 30 सितंबर तक बढ़ाया जाए। छात्र हित में सीटें खाली रहने की स्थिति में कुलपति की अनुमति से प्रवेश दिया जाए। इस आदेश के बाद से कई छात्रों को राहत मिलेगी।





































