BHILAI. जय हनुमान क्लब, कुम्हारी ने 24वी छत्तीसगढ़ राज्य डॉ० खुबचन्द बघेल ट्रॉफी पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित किया गया हैं। यह प्रतियोगिता सामुदायिक भवन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के सामने नगर पालिका परिषद कार्यालय के पास कुम्हारी में होगी। प्रतियोगिता 23 सितम्बर से शुरू होकर 25 सितम्बर तक चलेगी। इन प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़ एवं पावर लिफ्टिंग इण्डिया के नियमो का पालन करना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में चैतन्य बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।

प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को बॉडीवेट देते समय अपना आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र की मूलप्रति प्रस्तुत करना जरूरी होगा। स्ट्रॉग मेन/वुमन खिताब की गणना आईपीएफ-जीआई एप से के माध्यम से की जाएगी। इस के लिए पावर लिफ्टिंग, स्कॉट, बेंचप्रेस, डेड लिफ्ट चारो में पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। हर इवेन्ट एन्ट्री के 500 रू फीस देनी होगी। अगर कोई खिलाडी पावर लिफ्टिंग,स्कॉट,बेन्चप्रेस और डेड लिफ्ट चारों इवेन्ट में भाग लेगा तो उसे 1500 रू फीस ली जायेगी। वहीं एफिलेशन फीस (वर्ष 2022-23) सभी स्टेट पावर लिफ्टिंग से 1500 और युनिट संघ की 3000 होगी।

आयोजक द्वारा प्रतियोगियों में आय खिलाड़ियों के लिए ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। लेकिन खिलाड़ियों को कोविड गाईडलाईन का पालन अनिवार्य होगा। राज्य संघ प्रतियोगिता के दौरान हुई किसी भी प्रकार की हुई दुर्घटना के लिए जिम्मेदार नही होगा। एक खिलाड़ी को अधिकतम एक टाईटल एवं ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और नगद पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर, मास्टर के सभी वर्गो को अलग अलग दिया जाएगा। किसी भी विवाद की स्थिति में छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन का निर्णय सर्वमान्य एवं अन्तिम होगा।






































