भिलाई। नगरीय निकाय चुनाव के दौरान धीरे-धीरे निकायों की तस्वीर साफ होते जा रही है। मतगणना शुरू होने के बाद से ही सभी निकायों में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन कर रही है। अब तक कांग्रेस में 3 निकायों पर कब्जा जमा लिया है वहीं चौथे निकाय पर भी कांग्रेस की जीत हो गई है। ताजा जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने नरहरपुर नगर पंचायत में भी बड़ी जीत दर्ज की है। यहां के 15 में से 11 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार नारहरपुर में कांग्रेस 11 वार्डों में चुनाव जीत चुकी है वहीं भारतीय जनता पार्टी को यहां 4 सीटों से संतोष करना पड़ा है। पूरे प्रदेश में 15 निकायों में हुए चुनाव में भाजपा को हर जगह हार का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अब तक नगर निगम भिलाई नगर निगम, रिसाली नगर निगम, भिलाई चरोदा के रुझान सामने नहीं आए हैं। बताया जा रहा है कि इन निगमों में भी कॉन्ग्रेस बड़ी जीत दर्ज करेगी।


































