भिलाई। भिलाई की प्रतिष्ठित संगम डेयरी बाल दिवस (14 दिसंबर) के अवसर बड़ा धमाका कर रहा है। संगम डेयरी चाचा नेहरू के जन्म दिवस पर दस साल तक के बच्चों को मुफ्त पेस्ट्री का वितरण करेगा। डेयरी प्रबंधन यह कार्यक्रम शाम पांच बजे से शुरू करेगा।
संगम डेयरी के संचालक विनोद उपाध्याय ने बताया कि बाल दिवस पर सेक्टर-6 के ए-मार्केट में स्थित संगम डेयरी में दस साल तक के बच्चों को मुफ्त पेस्ट्री का वितरण किया जाएगा। इसके लिए किसी प्रकार की कोई शर्त या नियम नहीं है। दस साल तक का कोई भी बच्चा संगम डेयरी से मुफ्त पेस्ट्री पा सकेगा। 14 नवंबर पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बच्चों से प्यार के कारण ही नेहरू जी को चाचा नेहरू भी कहा जाता था। बच्चों के प्रति प्रेम की भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से ही संगम डेयरी द्वारा मुफ्त पेस्ट्री बांटने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने मुफ्त पेस्ट्री के लिए बच्चों को शाम पांच बजे संगम डेयरी आमंत्रित किया है।
(TNS)