भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली में भी कांग्रेस ने अपने झंडे गाड़ दिए। रिसाली निगम में वार्ड 9 की पार्षद शशि सिन्हा पहली महापौर चुनी गई। वहीं वार्ड 11 से पार्षद केशव कुमार बंछोर रिसाली निगम के पहले सभापति बने। कांग्रेस के सबसे सेनाओं को 27 वह भाजपा की रमा साहू को 9 वोट व निर्दलीय प्रत्याशी सुनंदा चंद्राकर को 4 वोट मिले। इस प्रकार शशि सिन्हा रिसाली निगम की महापौर चुन ली गई हैंं। सभापति के लिए कांग्रेस के केशव बंछोर को 27 वा भाजपा के धर्मेंद्र भगत को 13 वोट मिले।
नवगठित नगर पालिक निगम रिसाली में पहली बार हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी बहुमत को बहुमत मिला। 40 वार्डों में हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी के 21 पार्षद से चुनकर आए थे। वही भारतीय जनता पार्टी के 12 व निर्दलीय पार्षद सात चुने गए। आज के मतदान में महापौर के लिए कांग्रेस की शशि सिन्हा व केशव बंछोर के पक्ष में मतदान हुआ। इसके साथ ही रिसाली नगर निगम की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई।
तीन निगम में कांग्रेस के महापौर
ताजा हुए नगरी निकाय चुनाव के तहत प्रदेश के 4 नगर निगमों सहित 15 निकायो में चुनाव संपन्न हुए। इसमें दुर्ग के तीन निगम व रायपुर का एक निगम बिरगांव के चुनाव हुए। अब तक कांग्रेस ने भिलाई चरोदा, बीरगांव व रिसाली निगम में अपने महापौर व सभापति बना लिए हैं। गुरुवार 6 जनवरी को नगर निगम भिलाई में महापौर व सभापति का चुनाव होगा। भिलाई निगम में महापौर व सभापति को लेकर काफी उत्सुकता है। यह दावेदारों की संख्या ज्यादा होने के कारण महापौर व सभापति चुनाव में हंगामे के आसार हैं। हालांकि भिलाई निगम में कांग्रेस पार्टी को बहुमत है। इसके बाद भी पार्टी ने किसी तरह का रिस्क ना लेते हुए अब तक पार्षदों को अज्ञातवास पर रखा हुआ है। गुरुवार को भिलाई निगम के मुख्य कार्यालय में होने वाले शपथ ग्रहण में कांग्रेस पार्षद सीधे पहुंचेंगे।