DURG. दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा अंतर्राष्टीय श्रम दिवस के मौके पर नगर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके साथ ही कलेक्टर जिला अस्पताल का औचक निरिक्षण करने पहुंचे। इस दौरान वहां 02 महिला डॉक्टर्स अनुपस्थित पाई गई जिसके बाद दुर्ग कलेक्टर ने उनकी सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए।
दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा समय-समय पर सरकारी कार्यालय, अस्पताल, व स्कूलों का निरिक्षण करते रहते हैं। इसी कड़ी में सोमवार को कलेक्टर जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचे जहां उन्होंने अस्प्ताल में दिए जाने वाली मूलभूत सुविधाओं के अलावा ऑर्थो, सर्जरी, ईएनटी, मेडिसिन, स्किन आदि विभागों का निरिक्षण किया गया। इस दौरान चार्म रोग व मोरोग विभाग के ओपीडी में डॉक्टर्स मौजूद नहीं थे कलेक्टर ने सिविल सर्जन से अनुपस्थित डॉक्टर्स के नाम की जानकारी ली। जानकारी मिली कि यह दोनों डॉक्टर मनोरोग विशेषज्ञ डॉ.आकांशा गुप्ता व चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ.पूजा पांडेय हैं। इसके साथ ही यह बात भी सामने आई कि दोनों ही डॉक्टर काफी देर से अस्पताल में आती हैं व सिर्फ 02 घंटे ही रूकती हैं।
कलेक्टर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों महिला चिकित्सकों की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सारे चिकित्सक अधिकारी व स्टाफ के लोगों को अटेंडेंस बायोमेट्रिक मशीन पर अपनी अनुपस्थिति व उपस्थिति दर्ज करने की बात कही जिसके आधार पर ही वेतन निकाला जाएगा।