सकरेलीभाठा निवासी टिकेश साहू और नवीन खांडे 15 सितंबर की रात करीब 8 बजे गांव के पास रेलवे ट्रैक पर बैठे थे। दोनों मोबाइल पर ऑनलाइन फ्री-फायर गेम खेल रहे थे और कानों में ईयरफोन लगा रखा था। उनके साथ दो अन्य दोस्त भी थे। इसी दौरान पास के गणेश पंडाल में प्रसाद वितरण शुरू हुआ तो दोनों दोस्त प्रसाद लेने चले गए, जबकि टिकेश और नवीन पटरी पर ही बैठे गेम खेलते रहे। Read More






























