मुंगेली: खैरासेतगंगा में मेला समिति पर ग्रामीणों का ‘ताला प्रहार’, मंगल भवन में जड़ा ताला; समिति भंग
खैरासेतगंगा धाम में मेला समिति के संचालन को लेकर उपजा विवाद अब सड़क पर आ गया है। एकाधिकार, पंजीयन में हेरफेर और भवन पर कब्जे की कोशिशों से नाराज ग्रामीणों और वरिष्ठ नागरिकों ने मंगल भवन पर ताला लगाकर वर्तमान समिति को भंग कर दिया है। जल्द ही गांव की अगुवाई में नई टीम का गठन किया जाएगा। Read More































