ट्रक क्रमांक 5764 में IOC डिपो से गैस सिलेंडर लोड किए गए थे। ट्रक बिरला की ओर जा रहा था। इसी दौरान तड़के करीब 4 बजे स्कॉर्पियो सवार नकाबपोश बदमाशों ने रास्ते में ट्रक को रोक लिया।बताया जा रहा है कि आरोपियों के पास बंदूक के साथ तलवार भी थी। एक बदमाश ने चालक की कनपटी पर बंदूक तानकर उसे धमकाया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। हथियारों के खौफ में चालक कुछ नहीं कर सका। Read More






























