कौशलेंद्र राव विधि महाविद्यालय का छात्र साहिल बर्मन परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से बाहर निकला था। इसी दौरान ज्वाला पुल नाला के पास कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने साहिल पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में उसकी गर्दन पर गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। Read More






























