पंचायत विभाग के माध्यम से पूर्व में शिक्षक कर्मियों की नियुक्तियां की गई थीं। इन नियुक्तियों को लेकर शिकायतें सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान खैरागढ़ जिले के 13 शिक्षकों की नियुक्तियों से जुड़े दस्तावेजों और तथ्यों में आपत्तियां पाई गईं। इसके बाद नियुक्ति से संबंधित रिकॉर्ड और दस्तावेज सतर्कता आयोग को भेज दिए गए हैं। Read More






























