छत्तीसगढ़ ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश ने कुल 16,390 करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व संग्रह कर देशभर में सबसे अधिक 18 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर दर्ज की है। Read More
छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हत्या की वारदात सामने आई है। एक जगह पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी,तो वहीं दूसरी जगह पत्नी के बात करने से नाराज पति ने बातचीत करने वाले शख्स को मौत के घाट उतार दिया। Read More
एक तरफ माओवादी सरकार से शांति वार्ता का पर्चा जारी कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आज गंगालूर ईलाके में मुठभेड़ जारी है। आज गंगालूर इलाके में नक्सली विरोधी अभियान के दौरान गंगालूर थाना इलाके के जंगलों में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। Read More
दुष्कर्म की घटनाएं हर रोज हो रही है। कहीं इसकी सूचना मिल जाती है तो कहीं इसकी सूचना देने से लोग डरते हैं। तोरवा थाना क्षेत्र में भी गैंग रेप का मामला सामने आया है। जहां पर युवक ने युवती को शादी का झांसा दिया। Read More
बलरामपुर जिले में हाथियों का आतंक रुकने का नाम नहीं दे रहा है। आज शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र के जोताड़ के जंगल में महुआ बिनने गई एक महिला को हाथी ने कुचल कर मार दिया। पिछले दो दिनों के भीतर जिले में हाथियों के हमले से यह तीसरी मौत है।
Read More
अपराधिक गतिविधियों में चोरी का मामला बहुत ज्यादा है। चोरी करने वाले वालों को नवरात्रि के दौरान भी भय नहीं है। वे अपने कार्य को अंजाम देते ही है। भिलाई के प्राचीन शिव मंदिर में भी चोरी का मामला सामने आया है। जहां पर सिर्फ चोरी नहीं बल्कि मंदिर में तोड़-फोड़ भी की गई है। 3 आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए। Read More
बीते सोमवार को कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य के पति योगेन्द्र विमल देवांगन ने कसडोल थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम लखमईसत्ती निवासी मृतक किसान चंद्रिका साहू के घर जाकर अन्य दो साथियों के साथ मारपीट और अश्लील गाली गलौज की थी। Read More
येशू-येशू वाले ईसाई धर्मगुरु पादरी बजिंदर सिंह को आज रेप केस में सजा सुनाई गई। मोहाली की जिला अदालत ने बजिंदर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। 3 दिन पहले मोहाली कोर्ट ने दोषी करार दिया था। जिसके बाद उसे पटियाला जेल भेज दिया गया था। Read More
छत्तीसगढ़ की जनता को साय सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने छत्तीसगढ़ के भीतर माल परिवहन के लिए अनिवार्य ई-वे बिल की सीमा ₹50,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख कर दी है। Read More
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रेस कांन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे, बस्तर में बुनियासी सुविधाओं के विकास, कोरबा में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष और प्रधानमंत्री के दुबारा थर्मल पावर प्लांट के शिलान्यास को प्रधानमंत्री पद की गरिमा को गिराने वाला बताया। Read More
धमतरी जिले में एक बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल, पुलिस ने धान खरीदी मामले में 420 के आरोपी दुर्गेश सोनकर को हिरासत में लेकर थाने पहुंची थी। थाने पहुंचने के बाद पुलिस पूछताछ कर रही थी, तभी युवक बेहोश होकर नीचे गिर गया। Read More
छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 5 अधिकारियों को प्रमोशन देने के आदेश जारी किए हैं। इस पदोन्नति के तहत ये अधिकारी अब प्रधान मुख्य वन संरक्षक (Principal Chief Conservator of Forest) के पद पर नियुक्त किए गए हैं। Read More
कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर स्थित शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में एवियन एन्फ्लुएन्जा नामक बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट पर है। प्रशासन ने एक किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन और एक से दस किलोमीटर की परिधि को सर्विलेन्स जोन घोषित कर दिया है। Read More
डीजे के साउंड को लेकर पहले ही प्रदेश में बवाल हो चुका है। हाईकोर्ट ने भी साउंड पर कंट्रोल करने के आदेश जारी किए थे। इतना ही नहीं ज्यादा साउंड वाले डीजे को बैन भी किया था लेकिन इन सब के बाद भी डीजे प्रदेश में खुलेआम बजाए जा रहे हैं। Read More
बस्तर फाइटर्स और दंतेवाड़ा डीआरजी ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 45 लाख रुपये की इनामी महिला माओवादी, गुम्माडिवेली रेणुका उर्फ भानु उर्फ चैते उर्फ सरस्वती उर्फ दमयन्ती को मार गिराया। यह मुठभेड़ 30 मार्च 2025 को दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित ग्राम नेलगोड़ा, इकेली, और बेलनार के जंगल पहाड़ी में हुई। Read More
कल यानि 1 अप्रैल 2025 से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो जाएगी। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही कई अहम बदलाव भी होने वाले हैं जो आम जनता की जिंदगी में सीधा असर डालेगा। Read More
बालोद जिले में एक ऐसा मंदिर है जहां पर देवी-देवताओं की नहीं बल्कि कुत्ते की पूजा होती है। इस मंदिर से जुड़े इतिहास की कहानी नागवंशी काल से जुड़ी हुई है। Read More
छत्तीसगढ़ सरकार कल से अपनी नई आबकारी नीति लागू करने जा रही है। इस नीति के तहत शराब की कीमतें सस्ती होंगी और नई शराब दुकानों का उद्घाटन भी किया जाएगा। इस निर्णय को लेकर पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने चिंता जताते हुए कहा कि इस समय गांव-गांव में शराब दुकान खोलने का सर्वे किया जा रहा है, जो कि महतारी वंदन योजना के पैसे को समेटने की कोशिश हो सकती है। Read More
बलरामपुर जिले के राजपुर पुलिस की टीम ने ब्लैकमेलिंग के आरोप में एक महिला और एक युवती को गिरफ्तार किया है। दोनों अंबिकापुर के रहने वाली हैं और राजपुर के एक स्कूल में जाकर वीडियो और फोटो बनाने के बाद महिला शिक्षिका से ₹100000 की मांग कर रही थी, पैसे नहीं देने पर उसे सस्पेंड करा देने की धमकी दे रही थी। Read More
नशा से मुक्ति दिलाने के नाम पर न जाने कितने एनजीओ नशा मुक्ति केंद्र खोलकर मासूम लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ताजा मामला सूरजपुर के बाजार पारा स्थित नशा मुक्ति केंद्र का है। जहां पांच दिन पूर्व नशा छुड़ाने के लिए एक ग्रामीण को एडमिट किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। Read More
जांजगीर के चाम्पा स्थित कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन पर इलाज कराने आई महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। घटना के बाद महिला के परिजन और आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ बिलासपुर के मोहभट्ठा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान 33,700 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने पीएम आवास योजना के 3 लाख हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह माता कौशल्या, मां महामाया और मां कर्मा की धरती है। Read More
हिन्दू नववर्ष के अवसर पर हिन्दू नववर्ष उत्सव समिति जामुल की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम रविवार को शाम 6.30 बजे होगी। इसके साथ ही भारतमाता की आरती भी की जाएगी। Read More
वैसे तो प्रदेश में शक्कर का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है। यहां पर गन्ना भी है पर्याप्त मात्रा में गन्ना भी होता है। बालोद जिले का मां दंतेश्वरी शक्कर कारखाना भी इसी उद्देश्य से शुरू किया गया था। लेकिन यह कारखाना बदहाली की स्थिति में है। Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल बिलासपुर के मोहभट्टा में सभा लेंगे। PM मोदी एक घंटे तक कार्यक्रम में शामिल होंगे ।दोपहर 3.15 बजे मोहभट्टा हेलीपेड पहुंचेंगे। दोपहर 3.30 बजे मंच पर पहुंचेंगे फिर शाम 4.35 में मोहभट्टा हेलीपेड से रायपुर एयरपोर्ट रवाना होंगे। Read More
सूरजपुर में आज पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव के नेतृत्व में शक्कर कारखाना के बाहर कांग्रेसियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जहां केरता स्थित सहकारी शक्कर कारखाना को प्रस्तावित निजीकरण करने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। Read More
छत्तीसगढ़ में कुतुबमीनार से ऊंचा जैतखाम बलौदाबाजार के गिरौदपुरी धाम में है। जो सतनामी समाज के धर्मगुरु घासीदास बाबा की जन्मस्थली है। जो आस्था का केंद्र है। जहां प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। Read More
सुकमा में आज 17 नक्सली मारे गए हैं। इस मामले में CM विष्णुदेव साय ने कहा है कि नक्सल मुठभेड़ में नक्सलियों के शव मिले हैं। सुरक्षा बल के जवानों का धन्यवाद करता हूं। Read More
दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात घटी। चार नकाबपोश हमलावरों ने बेरहमी से एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, और पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
Read More
भू-माफियाओं के चंगुल में भोले-भाले मासूम लोग फंस जा रहे है। पूरे प्रदेश में भू-माफियाओं का जाल फैला हुआ है। भू-माफियाओं की नजर जिस भी जमीन पर होती है। साम, दाम, दंड, भेद हर तरह का हथकंडा अपना कर हासिल कर ही लेते हैं। बालोद के वनांचल क्षेत्र में भी ऐसा ही एक मामला आया है। Read More