मध्य प्रदेश के सीधी जिले में पटवारी का बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर नाला पार करने का मामला सामने आया है। तस्वीर वायरल होने के बाद प्रशासन ने जांच कराई और माटा हल्का के पटवारी नीलेश नामदेव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। ग्रामीणों ने पटवारी पर अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं, जिनकी जांच जारी है। Read More






























