छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में युवती की अधजली लाश मिलने में मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। युवती की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने ही की थी। उसने चाकू और डंडा मारकर युवती को मौत के घाट उतारा था। वारदात के बाद लाश को पैरावट में डालकर आग के हवाले किया था। फिलहाल पुलिस युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। Read More





























