कलेक्टर संजय अग्रवाल को खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान खरीदी के दौरान गंतौरा केंद्र में गड़बड़ी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर एक संयुक्त जांच दल का गठन किया गया। जब टीम ने केंद्र का भौतिक सत्यापन किया, तो स्टॉक रजिस्टर में दर्ज आंकड़ों और गोदाम में रखे वास्तविक धान के बीच भारी अंतर मिला। Read More






























